Pics: RSS वर्कर्स और कॉलोनीवासियों में खूनी संघर्ष
हरियाणा के सोनीपत के राजेंद्र नगर में गुरुवार देर शाम बच्चों के खेलने के दौरान आरएसएस कार्यकर्ताओं और कॉलोनीवासियों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और एक पक्ष के लोगों ने एक कार, दो बाइक और एक साइकिल तोड़ दी।
Pics: RSS वर्कर्स और कॉलोनीवासियों में खूनी संघर्ष
देर शाम मामले की सूचना पाकर एसपी और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रही थी। खास बात यह है कि जब तक पुलिस दलबल नहीं पहुंचा तब तक मौके पर मौजूद 5-6 पुलिस कर्मी मूकदर्शक की भूमिका निभाते रहे।
Pics: RSS वर्कर्स और कॉलोनीवासियों में खूनी संघर्ष
दरअसल, राजेंद्र नगर में स्थित हेडगेवार भवन में आरएसएस की शाखा लगती है। शाखा के पास ही क्रिकेट खेल रहे बच्चों को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया। संघर्ष के दौरान एक पक्ष के लोगों ने एक गाड़ी, दो बाइक और एक साइकिल तोड़ दी।
Pics: RSS वर्कर्स और कॉलोनीवासियों में खूनी संघर्ष
इस दौरान दर्जनों लोग घायल भी हो गए। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस को भी शुरुआत में पत्थरबाजी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, डीएसपी पूजा डाबला, मुकेश कुमार सहित दंगा निरोधक बल मौके पर पहुंचे। इसके बाद ही पत्थरबाजी रुकी।
Pics: RSS वर्कर्स और कॉलोनीवासियों में खूनी संघर्ष
पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही दोनों पक्षों से बातचीत की। वहीं घायलों को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल पर दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। खूनी संघर्ष के बाद राजेंद्र नगर के लोगों ने एकजुट होकर गीता भवन चौक के पास जाम लगा दिया। देर शाम लगाए गए जाम की सूचना के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने पुलिस के समक्ष निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।