पैसे का लालच कभी-कभी जान पर भारी पड़ जाता है, ऐसा ही कुछ हुआ है जब बेटा पिता के सामने पीतल निकाल रहा था लेकिन धमाके में उसके चीथड़े उड़ गए।
2 of 8
कबाड़ी की दुकान में ब्लास्ट
- फोटो : Demo Pic
चंद पैसे का लालच कभी-कभी जान पर भारी पड़ जाता है, ऐसा ही कुछ हुआ है जब बेटा पिता के सामने पीतल निकाल रहा था लेकिन धमाके में उसके चीथड़े उड़ गए।
3 of 8
कबाड़ी की दुकान में ब्लास्ट
गुरदासपुर के ब्रह्मपुरा रोड पर स्थित गांव बरनाला में एक कबाड़ी की दुकान में हुई धमाके की घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप में घायल हो गए।
4 of 8
कबाड़ी की दुकान में ब्लास्ट
कबाड़ी की दुकान में हुआ धमाका कई सवाल खड़े कर रहा है। पाक सीमा से सटे क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं। इसीलिए घटना की जांच कई पहलू पर की जा रही है।
5 of 8
कबाड़ी की दुकान में ब्लास्ट
बरनाला निवासी विजय कुमार की गांव से बाहर बनी बरनाला पुलिया के पास कबाड़ी की दुकान है। उसका आवास भी दुकान के ऊपरी हिस्से में है। शनिवार दोपहर विजय कुमार, उसका दस वर्षीय बेटा ध्रुव मसीह, चाचा का बेटा तरसेम मसीह, हरप्रीत सिंह हैपी तथा साजन पुत्र दैनियल मसीह दुकान पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वहां जोरदार धमाका हुआ। धमाके में हरप्रीत सिंह हैपी की मौके पर ही मौत हो गई।