फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धूल भरी आंधी और बारिश से ब्लैक आउट, गर्मी से निजात, बढ़ी परेशानी

Fri, 20 May 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
black out in chandigarh due to heavy Dust storms and rain
मौसम, धूल भरी आंधी के बाद बारिश - फोटो : amar ujala

चंडीगढ़ में आई तेज आंधी ने शुक्रवार शाम शहरवासियो को जहां तापमान से राहत दी, वहीं परेशानी में भी डाल दिया। आंधी ने बिजली विभाग की पूरी व्यवस्था को चौपट कर दिया। गर्मी के कहर के बाद शुक्रवार शाम आई आंधी ने शहर में तबाही मचा दी। दो दर्जन से ज्यादा पेड़ गिरने की सूचना है। इससे कई जगह कारों को नुकसान भी पहुंचा है। मौसम विभाग के मुताबिक करीब 96 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। यह तीन साल में दूसरी बार है जब इतनी तेज रफ्तार से शहर में हवाएं चली हों। साल 2013 में भी काफी तेज तूफान आया था। उस दौरान 105 किमी की रफ्तार से आंधी आई थी। हवा के कहर से एक छात्र की मौत भी हो गई थी। मौसम विभाग ने बताया कि आंधी के बाद शहर में करीब तीन एमएम बारिश भी दर्ज की गई है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई।

black out in chandigarh due to heavy Dust storms and rain
मौसम, धूल भरी आंधी के बाद बारिश - फोटो : amar ujala
शुक्रवार को तेज आंधी की वजह से शहर में कई जगह पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। दो जगह पेड़ गाड़ियों पर गिरे जिससे दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो र्गइं। फायर विभाग ने बताया कि उनको सेक्टर 9, 11, 23 और 34 से पेड़ गिरने की कॉल आई थी। जिसके बाद फायर कर्मचारियों ने मौके पर जाकर पेड़ रास्ते से हटाए। विभाग का कहना है कि आंधी में कई जगह बिजली के खंभों में स्पार्किंग होने की भी घटनाएं सामने आई हैं। लेकिन कहीं से कोई  बड़ी आगजनी की घटना सामने नही आई है। कई सेक्टरों में रात 8 बजे तक बिजली आ गई लेकिन इसके बावजूद आधे शहर में देर रात तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हुई।  इंजीनियरिंग विंग के कर्मचारी देर रात तक तारों को जोड़ने और मरम्मत के काम में जुटे रहे।
black out in chandigarh due to heavy Dust storms and rain
मौसम, धूल भरी आंधी के बाद बारिश - फोटो : amar ujala

आंधी से पहले दिन में काफी गर्मी थी। मौसम विभाग के मुताबिक दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। शाम आते-आते बादल छाने लगे। उसके बाद तेज हवाएं और आंधी। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिन और गर्मी पड़ेगी। उसके बाद गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। 23 और 24 मई को पहाड़ों में बारिश हो सकती है। इससे तापमान में राहत मिलने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में लगातार गर्मी से एक सिस्टम बन रहा था। इससे मौसम में बदलाव आया और आंधी व बारिश के हालात बने। कुछ जगह ओले गिरने की भी सूचना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
black out in chandigarh due to heavy Dust storms and rain
मौसम, धूल भरी आंधी के बाद बारिश - फोटो : amar ujala

व्यस्त रहा हेल्पलाइन नंबर: वहीं बिजली चले जाने पर शिकायत दर्ज करने वाला हेल्पलाइन नंबर देर रात तक व्यस्त रहा। सेक्टर-26 खालसा कालेज के सामने सड़क पर तार बीच से टूट कर सड़क पर गिर गई। दक्षिणी सेक्टरों सहित मनीमाजरा में देर रात तक बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर-9 और 26 में देर रात तक बिजली नहीं आई। वहीं वीरवार रात सेक्टर-23 और धनास में बिजली का अघोषित कट रहा यहां पर ओवरलोड के कारण बिजली चली गई थी।
सेक्टर-22 के अस्पताल में छह बजे से लाइट नहीं: सेक्टर-22 अस्पताल में शाम 6 बजे से ही बिजली गुल रही जिस कारण मरीजों और स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ा। मालूम हो कि प्रशासन का करोड़ों रुपये का बजट है लेकिन इसके बावजूद इस अस्पताल में जनरेटर की कोई व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन
black out in chandigarh due to heavy Dust storms and rain
मौसम, धूल भरी आंधी के बाद बारिश - फोटो : amar ujala

डेढ़ घंटे तक बिजली के बजते रहे पटाखे: सेक्टर-9 डी में शोरूमों के पिछली तरफ रिहायशी इलाके में तार स्पार्क हो गए, जिस कारण डेढ़ घंटे तक लगातार बिजली के पटाखे बजते रहे। लेकिन बिजली विभाग का कोई कर्मचारी उसे ठीक करने के लिए नहीं आया। लगातार बिजली के पटाखे बजने से यहां के निवासी सकते में रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed