फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा सांसद हंसराज हंस को किसानों ने घेरा, रखीं ऐसी दो मांगें कि गाड़ी में बैठना पड़ा

Sun, 06 Dec 2020 05:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Dec 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Hansraj Hans faces protest from farmers in Moga of Punjab
मोगा में हंस राज हंस का विरोध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर रविवार को आयोजित विचार गोष्ठी में हिस्सा लेने पंजाब के मोगा स्थित शहीदी पार्क पहुंचे भाजपा सांसद हंसराज हंस का किसान संगठनों ने घेराव कर उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। सांसद हंस के सामने ही किसानों व महिलाओं ने उनके खिलाफ नारे लगाए।

BJP MP Hansraj Hans faces protest from farmers in Moga of Punjab
हंसराज हंस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हंसराज हंस के काफिले को जब संगठनों ने घेर लिया तो मजबूरन उन्हें किसानों के बीच आना पड़ा। करीब 15 मिनट तक सांसद किसानों के बीच हाथ जोड़कर उन्हें समझाने को कोशिश करते रहे। किसानों ने उनकी एक न सुनते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई। किसानों ने उनसे कहा कि या तो वह अपने पद से इस्तीफा दें, नहीं तो उनके साथ धरने में आकर बैठे और किसान यूनियन का झंडा उठाएं। 

BJP MP Hansraj Hans faces protest from farmers in Moga of Punjab
विरोध करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सांसद हंसराज किसानों की उक्त मांग को न मानते हुए अपनी गाड़ी में बैठ गए। इस पर किसानों ने रास्ते पर ही धरना लगाकर उन्हें वहीं घेर लिया। करीब आधा घंटा किसानों ने सांसद को घेर रखा। जब पुलिस आधिकारियों ने किसान नेताओं को समझाया तो वह धरने से उठ गए। इसके बाद सांसद हंसराज को कड़ी सुरक्षा में विरोध के बीच वहां से निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MP Hansraj Hans faces protest from farmers in Moga of Punjab
Hansraj hans - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एक मंच पर दिखे अकाली-भाजपा कार्यकर्ता
शहीदी पार्क में आयोजित गोष्ठी के मंच पर शहर के भाजपा नेताओं के साथ अकाली दल के कार्यकर्ता भी दिखे। इस संबंध में जब सांसद हंसराज हंस से सवाल किया गया तो उन्होंने हंसकर कहा कि भाजपा और अकाली दल तो शुरू से ही एक हैं। वहीं इस कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं के साथ निराशा जाहिर करनी शुरू कर दी कि आखिर अकाली दल के कार्यकर्ताओं को कार्यकर्म में क्यों शामिल किया गया। ऐसा करके अकाली दल निगम चुनाव के लिए खुद को प्रमोट कर रहा है। 

विज्ञापन
BJP MP Hansraj Hans faces protest from farmers in Moga of Punjab
हंसराज हंस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

किसानों के सबसे बड़े दुश्मन हैं हंसराज : गुरचरन सिंह
किसान नेता गुरचरन सिंह ने मीडिया से बातचीत करते कहा कि भाजपा नेताओं में सांसद हंसराज हंस किसानों के सबसे बड़े दुशमन हैं। पंजाबी होने के बावजूद हंसराज हंस ने अभी तक किसानों का समर्थन नही किया है। अब जब किसानों की ओर से उनका विरोध होने लगा है तो वह दिखावे के लिए मीडिया के सामने खुद को उनका हमदर्द बता रहें हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed