फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: दुष्कर्म के बाद की गई थी सोनाली की हत्या! भाई ने पीए सुधीर सांगवान पर लगाया सनसनीखेज आरोप

Wed, 24 Aug 2022 05:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Aug 2022 05:02 PM IST
विज्ञापन
BJP Leader Sonali Phogat Death, Family Accuses PA of Sonali Phogat
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonali

सोनाली फोगाट की मौत के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। शक की सुई लगातार सोनाली के पीए सुधीर सांगवान पर जाकर टिक रही है। अब सोनाली के छोटे भाई रिंकू ने गोवा पुलिस को शिकायत दी है। इसमें उसने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर सांगवान पर बहन से दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है। 



वहीं बुधवार को सोनाली फौगाट की सास गोमती देवी, जेठ कुलदीप, बहन रेमन और रुकेश ने एक प्रेसवार्ता की और सोनाली के पीए सुधीर सांगवान पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सुधीर को सोनाली की मौत का जिम्मेदार ठहराया और मामले की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने सुधीर का नारको टेस्ट करवाने की भी मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस परिवार की मदद नहीं कर रही है। 

BJP Leader Sonali Phogat Death, Family Accuses PA of Sonali Phogat
सोनाली फोगाट - फोटो : फाइल

वहीं इस पूरे मामले में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत की विस्तृत जांच कर रही है। सावंत ने कहा कि डॉक्टरों और गोवा के पुलिस महानिदेशक जसपाल सिंह की राय को देखते हुए ऐसा लगता है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

BJP Leader Sonali Phogat Death, Family Accuses PA of Sonali Phogat
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

सोनाली फोगाट की सास गौतमी देवी ने कहा कि हमें शक है कि उसकी हत्या की गई है। वह राजनीति में थी। इस कारण उसके काफी विरोधी हो गए थे। वह बाहर गई थी। वहां क्या हुआ हम कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने कभी किसी तरह की बीमारी का जिक्र नहीं किया। घर से गई तो पूरी तरह स्वस्थ थी। सोमवार को फोन आया तो भी ऐसा कुछ जिक्र नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP Leader Sonali Phogat Death, Family Accuses PA of Sonali Phogat
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

सोनाली की छोटी बहन रुकेश ने कहा कि सोमवार को मेरी फोन पर बात हुई आई थी। उसने कहा कि व्हाट्सएप कॉल कर, मैं कुछ बात करना चाहती हूं। तब मैंने पूछा कि क्या हुआ तो उसने बताया कि मुझे डर लग रहा है। मुझे बहुत टेंशन है। मेरे साथ यहां बहुत गलत हो रहा है। मैंने पूछा तो बोली घर आकर बताऊंगी। मेरी भी तबीयत खराब थी। इस कारण अधिक कुछ नहीं पूछा। रात 9 से 10 के बीच तीन बार मुझसे बात हुई थी। हम नहीं मान सकते कि उसे हार्टअटैक आया है। मुझे साजिश रचे जाने का शक है। सीबीआई जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
BJP Leader Sonali Phogat Death, Family Accuses PA of Sonali Phogat
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

भाजपा की महिला नेता सोनाली फोगाट के निधन से उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव की बिटिया की मौत से हर कोई स्तब्ध है। परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, ग्रामीणों ने सोनाली की मौत के मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed