मैच से पहले 'विराट' चिंता में क्यों दिखे बर्थडे ब्वॉय कोहली?
मोहाली टेस्ट शुरू होने से पहले चंडीगढ़ में ताज होटल से निकलते समय बर्थडे ब्वॉय विराट कोहली कुछ इस अंदाज में दिखे। देखिए, प्रशंसकों का संदेश और विराट की चिंता क्या? फोटो: प्रदीप सैनी
मैच से पहले 'विराट' चिंता में क्यों दिखे बर्थडे ब्वॉय कोहली?
प्रशंसकों का संदेश: हे कोहली! डिविलियर्स, अमला और डुप्लेसिस से सजी अफ्रीकी सेना को देखकर तू निराश मत हो! स्टेन, मोर्कल और रबाडा के बाउंसरों की भी चिंता मत कर और न ही इमरान ताहिर की फिरकी का विचार कर। न ही ट्वेंटी-20 और वनडे सीरीज के नतीजों की परवाह कर। धवन, मुरली, रोहित, पुजारा और रहाणे जैसे वीरों से सजी अपनी सेना को देख।
मैच से पहले 'विराट' चिंता में क्यों दिखे बर्थडे ब्वॉय कोहली?
प्रशंसकों का संदेश: अश्विन, अमित मिश्रा और रविंद्र जडेजा पर भरोसा रख। उठ! अपने विराट शौर्य और पराक्रम से नया इतिहास लिख! ... पुराने नतीजों को बदल दे! ...क्योंकि सिर्फ तुम ही ऐसा करने में सक्षम हो!
मैच से पहले 'विराट' चिंता में क्यों दिखे बर्थडे ब्वॉय कोहली?
बस में चढ़ने से पहले विरोट कोहली बोले कि मेरे बर्थडे के दिन मैच शुरू हो रहा है, मेरे लिए खास लम्हे हैं। मुझे अपनी टीम पर पूरा भरोसा है। श्रीलंका दौरे वाला प्रदर्शन दोहराने में टीम जरूर कामयाब होगी।
मैच से पहले 'विराट' चिंता में क्यों दिखे बर्थडे ब्वॉय कोहली?
कोहली ने कहा कि हम मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हमारी टीम जोश से भरी है और किसी भी युवा खिलाड़ी पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है। बल्लेबाजों का काम रन बनाना है और उन्हें अगर मैच जीतना है तो रन बनाने ही होंगे। अगर हम बोर्ड पर 500 से ज्यादा रन लगाने में कामयाब होते हैं तो गेंदबाजों के पास भी अपना काम करने का मौका होगा।