पंजाब के बठिंडा में 22 अक्तूबर को एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई थी। एक ट्रेडर ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली थी। आर्थिक तंगी और कर्ज को वारदात की वजह बताया जा रहा था।
2 of 5
पति-पत्नी की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतकों की पहचान दविंदर गर्ग (41), उनकी पत्नी मीना गर्ग (38), बेटे आरुष गर्ग (14) और बेटी मुस्कान गर्ग (10) के तौर पर हुई थी। मृतक ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें आर्थिक तंगी और कर्ज को अपनी मौत का कारण बताया था। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। बता दें कि इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
3 of 5
मां और बेटा-बेटी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छह पेज के इस सुसाइड नोट में मृतक व्यापारी ने नौ आरोपियों के खिलाफ पत्नी को धमकी देने और अपशब्द कहने का आरोप लगाया है। इस नोट में लिखा गया कि कांग्रेसी कार्यकर्ता संजय जिंदल बॉबी फाइनेंसिंग का काम करता है। वह लोगों से खाली चेक व प्रनोट हासिल कर मनमानी राशि इसमें भरकर कई गुना अवैध वसूली करता है।
4 of 5
भाई-बहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोहिनूर समेत अन्य दूसरे लोग उसके घर में पहुंच कर उसकी पत्नी को अपशब्द कहते थे। इन्हीं बातों से परेशान होकर उसने पूरे परिवार समेत खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में जैतों के कुछ लोगों के नाम भी लिखे गए है, जिसमें कहा गया कि उन्होंने उनके सुसराल वालों की प्रापर्टी अटैच कर रखी है।
5 of 5
घर के बाहर जमा लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उल्लेखनीय है कि बीते 22 अक्तूबर को व्यापारी दविंदर गर्ग ने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में बठिंडा कैंट थाना पुलिस ने मृतक के भाई अश्वनी गर्ग के बयान पर नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है , जिसमें से चार आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।