फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस हनीप्रीत को बिहार-नेपाल में ढूंढ़ती रही, वो बठिंडा के इस घर में छुपी थी

Thu, 05 Oct 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Thu, 05 Oct 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
Bathinda's house of Honeypreet, Sukhdeep Kaur
बठिंडा के इस घर में छुपी थी हनीप्रीत
पुलिस ने 38 दिन हनीप्रीत को कहां-कहां नही ढूंढ़ा। बिहार, राजस्थान से लेकर नेपाल तक पुलिस ने खंगाल दिया लेकिन अब पता चला है कि वो तो इस घर में छुपी हुई थी।
Bathinda's house of Honeypreet, Sukhdeep Kaur
बठिंडा के इस घर में छुपी थी हनीप्रीत
हनीप्रीत के साथ बठिंडा की महिला की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस अलर्ट हो गई है। बठिंडा पुलिस ने बुधवार को हनीप्रीत की साथी महिला सुखदीप कौर के ससुराल बल्लूआणा में दबिश दी। हालांकि पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग पाया।
Bathinda's house of Honeypreet, Sukhdeep Kaur
बठिंडा के इस घर में छुपी थी हनीप्रीत
सूत्रों की माने तो रोहतक की सुनारिया जेल में राम रहीम को छोड़ने के बाद हनीप्रीत डेरा सिरसा पहुंची और वहां चेयरपर्सन विपासना और आदित्य इंसा के साथ चर्चा की। 26 अगस्त की रात हनीप्रीत डेरे में रह रही बठिंडा निवासी सुखदीप कौर के साथ एक गाड़ी से गंगानगर पहुंची। 27 को वह किसी अज्ञात जगह पर रुकी और उसके बाद अपनी साथी महिला के साथ कसौली चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bathinda's house of Honeypreet, Sukhdeep Kaur
बठिंडा के इस घर में छुपी थी हनीप्रीत
वहां पर उसने दिल्ली और पंजाब से आए एक कांग्रेस नेता के साथ किसी होटल में मीटिंग की। यह भी पता चला है कि हनीप्रीत को मीडिया की खबरों की जानकारी मिली तो उसने अपने चेहरे को छिपाने के लिए बुर्के का सहारा लिया। वह कसौली से दिल्ली गई और वहां से चंडीगढ़ आ गई। चंडीगढ़ में उसके कांग्रेस नेता के फ्लैट पर रुकने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
Bathinda's house of Honeypreet, Sukhdeep Kaur
बठिंडा के इस घर में छुपी थी हनीप्रीत
सूत्रों ने बताया कि हनीप्रीत जब भी अपनी गाड़ी में निकलती थी तो वह पुलिस को चकमा देने के लिए गाड़ी के आगे पीछे डेरा समर्थकों की दो से तीन गाड़ियां लगवा लेती थी। जो उसको एंट्री करवा वापस आ जाती थीं। हालांकि एसआईटी इस जांच में जुटी हुई है कि आखिर वे कौन लोग थे, जो उसकी मदद कर रहे थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed