{"_id":"584c2d734f1c1b7343448178","slug":"bathinda-mansa-teachers-blocked-the-highway-police-lathicharge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: टीचर्स पर पुलिस ने भांजी लाठियां, महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: टीचर्स पर पुलिस ने भांजी लाठियां, महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sun, 11 Dec 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने लाठीचार्ज करके की रोकने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने टीचर्स पर लाठियां भांजी और महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लाठीचार्ज बठिंडा-मानसा हाइवे पर किया गया। देखिए तस्वीरें।
अध्यापकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
नौकरी रेगुलर करने की मांग को लेकर पानी की टंकियों पर चढ़ प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ईजीएस/एआईई/एसटीआर अध्यापक यूनियन ने शनिवार को बठिंडा-मानसा हाईवे जाम कर दिया। वहीं पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज भी किया। आधे घंटे तक चले इस धरने के दौरान बठिंडा से मानसा व डबवाली की तरफ आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अध्यापकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
जानकारी के अनुसार अध्यापक यूनियन की ओर से चार माह से जिले की दो विभिन्न पानी की टंकियों पर चढ़कर नौकरी रेगुलर कराने के लिए प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। उनकी मांग पर कोई सुनवाई न किए जाने पर गुस्साए अध्यापकों ने शनिवार को बठिंडा-मानसा हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यापकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इसके बाद जिला प्रशासन परेशान हो गया। मौके पर पहुंचे डीएसपी हरिंदर सिंह मान ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की तो तुरंत डीसी घनश्याम थोरी ने अध्यापकों की प्रदेश के मुख्य मंत्री के साथ रविवार को बैठक करवाने के लिए एक पत्र डीएसपी के जरिए भेज दिया। इसके बाद अध्यापकों ने जाम हटा दिया। इससे पहले पुलिस ने उन्हें धरना लगाने से रोकने को हलका लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन
अध्यापकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इसके बाद भी अध्यापक जाम लगाने में कामयाब हो गए थे। यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष स्वर्णा देवी ने बताया कि बठिंडा में पानी वाली टंकी पर जो उनका साथी अध्यापक निशांत सिंह चढ़ा हुआ था। शनिवार को उसे मोहाली में हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने भेजा था। वह वहां मोबाइल टावर पर चढ़ गया।