फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुस्लिम युवक को पीटने वाला बजरंग दल का नेता गिरफ्तार, जानिए कौन है?

Mon, 17 Jul 2017 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Mon, 17 Jul 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal leader Kapil Vats arrested
Hisar News
मस्जिद के बाहर मुस्लिम युवक को पीटने वाले बजरंग दल के नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानिए कौन है वो और उसने क्यों मारा था थप्पड़?
Bajrang Dal leader Kapil Vats arrested
Hisar News
सिटी थाना पुलिस ने विवेक नगर की मस्जिद में यूपी के आम व्यापारी को थप्पड़ मारने और धार्मिक भावनाएं आहत करने के प्रकरण में बजरंग दल के जिला संयोजक कपिल वत्स को शनिवार को पंचकूला से गिरफ्तार किया। संवेदनशील मामले को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को रातों रात जेल भेज दिया।
Bajrang Dal leader Kapil Vats arrested
Hisar News
हरियाणा के हिसार के लाहौरिया चौक मस्जिद के सामने अल्पसंख्यक समुदाय के आम व्यापारी को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस ने यह दूसरी गिरफ्तारी की है। इससे पहले ऋषि नगर के अनिल वर्मा को गिरफ्तार किया जा चुका है। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने वत्स की पहचान की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bajrang Dal leader Kapil Vats arrested
हिसरा - फोटो : SELF
पुलिस को शनिवार को पता चला कि वह पंचकूला के सेक्टर-5 में है। वह अपने भाई के पास पंचकूला में जा छिपा। पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस देर रात उसे हिसार लाई और आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुनीत लिंबा के घर पर पेश किया।
विज्ञापन
Bajrang Dal leader Kapil Vats arrested
Hisar News
कपिल की गिरफ्तारी के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता दहशत में हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए सभी कार्यकर्ता भूमिगत हो गए हैं। पुलिस उन लोगों की पहचान कर रही है, जो फुटेज में दिख रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed