{"_id":"58f7ba1a4f1c1bde6b470bdc","slug":"baisakhi-da-swag-program-organized-by-punjab-arts-council","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिद्धू वाणी: जैसा हूं वैसा दिखता और बोलता हूं, चाहे भला लगे या बुरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू वाणी: जैसा हूं वैसा दिखता और बोलता हूं, चाहे भला लगे या बुरा
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Apr 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न मैं कोई मुखौटा पहनता हूं न ही कोई आवरण ओढ़ता हूं। जैसा हूं, वैसा दिखता हूं। पसंद आए तो ठीक और नहीं तो भी ठीक...। यह कहना है अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचान रखने वाले पंजाब के पर्यटन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का।
Baisakhi Da Swag Program organized by Punjab Arts Council
- फोटो : अमर उजाला
नवजोत सिंह सिद्धू चंडीगढ़ के पंजाब कला भवन सेक्टर-16 में पंजाब आर्ट्स काउंसिल द्वारा आयोजित बैसाखी दा स्वैग कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे। यहां उनके साथ पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर भी मौजूद थे। इन मौके पर पंजाब के कलाकारों का सम्मान किया गया।
Navjot singh sidhu
- फोटो : अमर उजाला
नवजोत सिंह सिद्धू ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि वे अपने भावों को रोकते नहीं। जो भाव अंदर हैं, वही बाहर होते हैं, कोई कृत्रिम भाव नहीं हैं। चाहे शो हो या फिर पंजाब कला भवन का कार्यक्रम या राजनीतिक मंच, जो दिल में है वही बाहर होता है। कपिल शर्मा के कॉमेडी शो केे दौरान हर बात पर ठहाके लगाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू का अंदाज आर्ट्स काउंसिल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एकदम बदला हुआ नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Navjot singh sidhu
पंजाब आर्ट्स काउंसिल की चेयरपर्सन सतिंदर सत्ती के साथ बैठे सिद्धू कलाकारों की हौसला अफजाई तालियां बजाकर और मंद मंद मुस्कराकर करते रहे। पंजाबी गायिका कौर बी ने अपनी परफारमेंस के दौरान जब नवजोत सिंह सिद्धू से अन्य कलाकारों के साथ स्टेज पर आने का अनुरोध किया तो सिद्धू ने बेहद शालीनता से मना कर दिया। हालांकि कार्यक्रम के अंत में भंगड़ा टीम ने स्टेज से उतरकर पर्यटन मंत्री और सतिंदर सत्ती से भंगड़ा डलवा ही दिया।
विज्ञापन
Navjot singh sidhu
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब के लिए ऐसी कल्चर पालिसी बनाएंगे जिससे पंजाब का कद ऊपर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि पंजाब के युवाओं को एक नई ऊर्जा मिले। पंजाब का रंग हर जगह बिखरा है और अब पंजाब के इसी रंग को एक नया कलेवर देने की बारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की जा चुकी है।