फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहादुरगढ़ में 5 हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, फटते तो पावर हाउस उड़ा देते

Thu, 08 Dec 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा) Updated Thu, 08 Dec 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh 5 hand grenades, the disclosure meeting, bursting blow the power house
ग्रेनेड मिलने से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

बहादुरगढ़ में 220केवी पावर हाउस के पास पांच हैंड ग्रेनेड मिलने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। फट जाते तो पावर हाउस उड़ा देते।

Bahadurgarh 5 hand grenades, the disclosure meeting, bursting blow the power house
ग्रेनेड मिलने से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

गांव नूना माजरा स्थित 220केवी पावर हाउस के नजदीक बम मिलने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। डीएसपी और एसएचओ स्तर के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। बम अधिक पुराने होने के कारण जर्जर हालत में थे। पुलिस इन ग्रेनेड्स को अपने साथ सदर थाने ले आई और बम निरोधक दस्ते को सूचना दी। बाद में गुड़गांव से आए बम निरोधक दस्ते ने ग्रेनेड्स को डिफ्यूज किया।

Bahadurgarh 5 hand grenades, the disclosure meeting, bursting blow the power house
ग्रेनेड मिलने से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

220 केवी पावर हाउस में काम चल रहा था। नूना माजरा-टांडाहेड़ी पर जब कर्मचारी काम पर लगे हुए थे तो पावर हाउस की दीवार के पास उन्हें बमनूमा वस्तु दिखाई दी। सूचना मिलने पर जई नरेश ने कंट्रोल रूप में कॉल करके पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही डीएसपी धीरज कुमार, सदर थाना प्रभारी रणधीर दहिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बमों को सुरक्षा घेरे में लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bahadurgarh 5 hand grenades, the disclosure meeting, bursting blow the power house
ग्रेनेड मिलने से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

36-टाइप के हैंड ग्रेनेड-
विशेषज्ञों के अनुसार ये हैंड ग्रेनेड 36-टाइप के हैं। इनकी मारक क्षमता 30 मीटर तक होती है। सही हालत में होते तो 30 मीटर एरिया को अपने गिरफ्त में ले लेते। यानी 220 केवी पावर हाउस इसकी जद में था। एसआई नरेश के नेतृत्व में गुड़गांव से बम निरोधक दस्ता बहादुरगढ़ पहुंचा और बमों को अपने कब्जे में लिया। बाद में पावर हाउस के पास खाली क्षेत्र में ले जाकर इन्हें निष्क्रिय कर दिया। 

विज्ञापन
Bahadurgarh 5 hand grenades, the disclosure meeting, bursting blow the power house
ग्रेनेड मिलने से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

पिछले साल भी मिली थी विस्फोटक सामग्री-
क्षेत्र में हैंड ग्रेनेड मिलना नहीं बात नहीं है। पिछले साल 26 जुलाई को भी इस स्थान के पास 2 हैंड ग्रेनेड, काफी संख्या में डेटोनेटर व फ्यूज आदि विस्फोटक सामग्री मिली थी। बम कहां से आए इसका अभी पता नहीं चल पाया है। सदर थाना प्रभारी रणधीर दहिया ने बताया बिजली निगम के जेई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed