{"_id":"5746f34c4f1c1ba22c691fda","slug":"babbar-khalsa-terrorist-paramjit-singh-bheora-arrived-for-soldier-father-funeral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फौजी पिता को मुखाग्नि देने जेल से आया खूंखार आतंकी, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी पिता को मुखाग्नि देने जेल से आया खूंखार आतंकी, तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 27 May 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
पिता के संस्कार में पहुंचा बब्बर खालसा आतंकी परमजीत सिंह भ्यौरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता फौजी और बेटा बब्बर खालसा का खूंखार आतंकी। फौजी पिता की चिता को मुखाग्नि देने जेल से 2 घंटे की पेरोल पर बाहर आया आतंकी। देखिए, तस्वीरें।
पिता के संस्कार में पहुंचा बब्बर खालसा आतंकी परमजीत सिंह भ्यौरा
- फोटो : अमर उजाला
हाथों में हथकड़ी लगे कड़ी सुरक्षा में वीरवार को आंतकी परमजीत सिंह भ्योरा ने मोहाली के सेक्टर-57 स्थित स्थित श्मशान घाट में अपने फौजी पिता जगजीत सिंह 97 की चिता को मुखाग्नी दी। इस दौरान सभी भावुक हो गए। सभी की आंखों में आंसू आ गए। इसके बाद परमजीत तुरंत अपनी मां के पास आ गए। घुटनों के बल बैठकर व्हीलर चेयर पर बैठी बुजुर्ग मां प्रीतम कौर से गले मिले। उनका हाल चाल पूछा, पाठ में शामिल हुआ। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस उन्हें कड़ी सुरक्षा में वापस चंडीगढ़ स्थित बुड़ैल जेल ले गई।
पिता के संस्कार में पहुंचा बब्बर खालसा आतंकी परमजीत सिंह भ्यौरा
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक पमरजीत सिंह के पिता की 23 मई को बीमारी के चलते सेक्टर-70 चाचा हरजिंदर सिंह के घर पर मौत हो गई थी। इसके बाद परमजीत के परिवार वालों ने उनके अंतिम संस्कार को 26 मई को करने का फैसला लिया था। साथ ही अदालत में परमजीत सिंह भ्योरा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के अर्जी दाखिल की। अदालत ने भ्योरा को दो घंटे के लिए पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी। इसके बाद जैसे ही इस बारे में मोहाली पुलिस को सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के संस्कार में पहुंचा बब्बर खालसा आतंकी परमजीत सिंह भ्यौरा
- फोटो : अमर उजाला
डीएसपी आलम विजय सिंह की अगुवाई में वीरवार दोपहर पौने एक बजे से ही काफी संख्या में फोर्स तैनात श्मशान घाट पहुंच गई थी। इसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल थे। दूसरी तरफ चंडीगढ़ की फोर्स भी सिविल ड्रेस में पहुंच गई थी। करीब 2.10 पर कड़ी सुरक्षा में सात गाडिय़ों के काफिले में चंडीगढ़ पुलिस भ्योरा को लेकर श्मशान घाट पहुंची। इसके बाद पुलिस ने पूरे श्मशान घाट को अपने कब्जे में ले लिया था। जब तक अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। तब तक पुलिस के जवान श्मशान घाट में तैनात रहे।
विज्ञापन
पिता के संस्कार में पहुंचा बब्बर खालसा आतंकी परमजीत सिंह भ्यौरा
- फोटो : अमर उजाला
बुड़ैल जेल से आंतकी को श्मशानघाट लेकर पहुंची चंडीगढ पुलिस ने हर पल की वीडियोग्राफी की है। पूरे सफर के दौरान जहां वीडियोग्राफी की गई। वहीं अंतिम संस्कार में कौन से लोग शामिल हुए । इस पर भी चंडीगढ़ पुलिस की नजर रही। जब चंडीगढ़ पुलिस परमजीत को श्मशान घाट में लेकर पहुंची तो इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा के चलते जहां से परमजीत ने जाना था। उस इलाके में रस्ते लगाकर पुलिस तैनात कर दी। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में उसे पिता के पार्थिव देह के पास ले जाया गया।