तस्वीरें: 'आप' के काफिले पर हमला, बाल बाल बचे केजरीवाल
पंजाब में 5 दिवसीय दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उस समय बाल बाल बच गए, जब उनके काफिले पर हमला हो गया।
तस्वीरें: 'आप' के काफिले पर हमला, बाल बाल बचे केजरीवाल
लुधियाना में यूथ अकाली दल, दंगा पीड़ितों और हिंदु संगठनों ने केजरीवाल के काफिले पर पथराव किया। इसमें केजरीवाल की इनोवा गाड़ी का शीशा तो टूट गया लेकिन कार में बैठे लोग बाल-बाल बच गए। कार पर पथराव के बाद उनके सुरक्षाकर्मी आगे आ गए और उन्हें सुरक्षित निकालकर ले गए।
तस्वीरें: 'आप' के काफिले पर हमला, बाल बाल बचे केजरीवाल
सोमवार को केजरीवाल लुधियाना में उद्योगपतियों से मीटिंग करने आए थे। उनका फिरोजपुर रोड रिजोर्ट में समागम था। अरविंद केजरीवाल के समागम में पहुंचने से पहले ही रिजार्ट के बाहर दंगा पीड़ितों, अकाली दल और हिंदू संगठनों का विरोध जारी था।
तस्वीरें: 'आप' के काफिले पर हमला, बाल बाल बचे केजरीवाल
समागम खत्म होने के बावजूद दोनों मेन गेटों के बाहर दंगा पीड़ितों और हिंदु संगठनों की तरफ से प्रदर्शन जारी था। इस कारण पुलिस ने उनके काफिले को पिछले गेट के रास्ते गांवों में से निकालने की योजना बनाई। इस रूट के बारे में भी किसी तरह यूथ अकाली दल के वर्करों को पता लग गया।
तस्वीरें: 'आप' के काफिले पर हमला, बाल बाल बचे केजरीवाल
यूथ अकाली दल के वर्कर पहले ही इस रूट पर पहुंच गए। उन्होंने काफिले को देखते ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी केजरीवाल की गाड़ी के पास पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी वहीं पीछे से कुछ युवकों ने काफिले पर पथराव कर दिया।