फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़ में PM मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू, देखिए एक नजर

Sat, 18 Jun 2016 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Jun 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन
arrangements for prime minister narendra modi chandigarh visit on international yoga day
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के लिए चंडीगढ़ में तैयारियां शुरू - फोटो : अमर उजाला
21 जून को इंटरनेशनल योग डे पर प्रधानमंत्री मोदी के चंडीगढ़ दौरे को लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। देखिए एक नजर में।
arrangements for prime minister narendra modi chandigarh visit on international yoga day
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के लिए चंडीगढ़ में तैयारियां शुरू - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चंडीगढ़ के उपायुक्त और जिला मजिस्ट्रेट अजीत बालाजी जोशी ने 20 और 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम के रूट पर धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। 20 जून को दोपहर 12 बजे से धारा 144 लागू हो जाएगी। कैपिटल कॉम्प्लेक्स, राजभवन और मोदी के मार्ग में 200 मीटर तक 5 आदमियों के एक साथ जाने पर रोक रहेगी।
arrangements for prime minister narendra modi chandigarh visit on international yoga day
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के लिए चंडीगढ़ में तैयारियां शुरू - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम आयोजन स्थल के दो किलोमीटर के दायरे तक परिंदे को भी पर मारने की इजाजत नहीं होगी। कैपिटल कांप्लेक्स के आसपास दो किलोमीटर तक के एरिया में घरों और ऊंची इमारतों में सुरक्षा कर्मियों का पहरा होगा। योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैपिटल कांप्लेक्स पर तीस हजार लोगों के साथ योग करेंगे। उस समय हवा में भी पीएम की सुरक्षा के लिए एंटी एयरक्राफ्ट गनें तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
arrangements for prime minister narendra modi chandigarh visit on international yoga day
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के लिए चंडीगढ़ में तैयारियां शुरू - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए लगभग सात हजार सुरक्षा कर्मचारी तैनात होंगे। सूत्रों का कहना है कि आयोजन स्थल के आसपास दो किलोमीटर तक इलाका पूरी तरह सुरक्षा घेरे में होगा। इस दायरे में पड़ने वाले घरों पर भी पुलिस व सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती होगी। ऊंची इमारतों पर पुलिस के शॉर्प शूटरों व स्नाइपरों की तैनाती होगी। आयोजन स्थल के आसपास तीन तरह सुरक्षा चक्र होंगे।
विज्ञापन
arrangements for prime minister narendra modi chandigarh visit on international yoga day
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के लिए चंडीगढ़ में तैयारियां शुरू - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि हर तरह के हवाई हमले से निपटने के लिए भी पूरे प्रबंध किए गए हैं।  कैपिटल कांप्लेक्स के आसपास एंटी एयरक्राफ्ट गन भी तैनात की होंगी। चारों दिशाओं में इन गनों की तैनाती की जाएगी। अगर हवा से कोई हरकत होती है तो उसका भी जवाब दिया जा सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed