रेप केस: नारायण साईं के खिलाफ प्रमुख गवाह को गोली मारी
कथावाचक आसाराम बापू के पुत्र नारायण साईं पर गुजरात पुलिस की ओर से दर्ज दुराचार मामले के प्रमुख गवाह महेंद्र चावला को दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी।
रेप केस: नारायण साईं के खिलाफ प्रमुख गवाह को गोली मारी
हमला उस समय किया गया जब चावला अपने गांव सनौली खुर्द स्थित अपने किराए के मकान के प्रथम तल पर कपड़े धो रहे थे। मोटरसाइकिल सवार होकर आए दोनों हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। चावला को गंभीर हालत में पानीपत के प्रेम अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डाक्टरों ने ऑपरेशन के बाद उनके शरीर से छर्रे निकाल दिए।
रेप केस: नारायण साईं के खिलाफ प्रमुख गवाह को गोली मारी
फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस अधिकारियों ने चावला की सुरक्षा में चूक को स्वीकारा है। मौके पर पहुंचे आईजी रोहतक रेंज ने चावला के गनमैन सिपाही भरत कुमार को सस्पेंड कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आईजी ने नारायण साईं के मामले के साथ भी जांच को जोड़ा है और कई टीमों का गठन कर हमलावरों को शीघ्र पकड़ने का दावा किया है। इस संबंध में गुजरात पुलिस को भी सूचना कर दी गई है।
रेप केस: नारायण साईं के खिलाफ प्रमुख गवाह को गोली मारी
जानकारी के अनुसार आसाराम बापू के मुख्य राजदार रहे और नारायण साईं पर गुजरात पुलिस की ओर से दर्ज दुराचार मामले के प्रमुख गवाह महेंद्र चावला सुबह गांव सनौली खुर्द स्थित अपने किराए के मकान के प्रथम तल पर कपड़े धो रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो बदमाश आए और कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल खड़ी कर चावला के मकान में घुस गए।
रेप केस: नारायण साईं के खिलाफ प्रमुख गवाह को गोली मारी
दोनों ने महेंद्र चावला पर कपड़े धोते वक्त ही गोली चला दी। गोली उनकी कमर में गर्दन के साथ लगी और कंधे से होकर बाहर निकल गई। महेंद्र चावला जान बचाने के लिए मकान की छत से नीचे कूद गया और इसी समय गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। यह दे दोनों बदमाश मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।