अमृतसर के रहने वाले अनमोल शेर सिंह बेदी ने पूरे देश में अपने परिवार का नाम चमका दिया है। अनमोल कंप्यूटर सांइस में बीटेक हैं। UPSC में टॉपर बनने वाले अनमोल का शुरु से ज्यादा ध्यान किताबों की तरफ रहा है, खाली वक्त में उन्हें किताबें पढ़ना बेहद पसंद है।
अनमोल का सिविल सर्विस में भी रोल मॉडल में रहा है, वो नाम है भारत की पहली महिला IPS किरण बेदी का। अनमोल किरण बेदी से काफी प्रभावित भी रहे हैं। राजस्थान के बिट्स पिलानी से कंप्यूटर ग्रजेएट अनमोल सिख परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जिन्हें पंजाबी गाने काफी पसंद रहे हैं, अनमोल के बारे में कहा जाता है कि वो पंजाब की गायक दलजीत दोसांझ और रैप स्टार हनी सिंह के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।
कहा जाता है कि अनमोल को फिल्में देखना भी पसंद है, बॉलीवुड फिल्मों के शौकीन अनमोल की पसंदीदा फिल्मों में अजब प्रेम की गजब कहानी से लेकर रब ने बना दी जोड़ी का नाम शामिल है।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने वर्ष 2016 की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कर्नाटक के कोलार की नंदिनी केआर ने यूपीएससी टॉप किया है। अमृतसर के अनमोल शेर सिंह बेदी को दूसरा और गोपालकृष्णन रोनांकी को तीसरा स्थान मिला है।
अपनी कामयाबी पर अनमोल शेर सिंह बेदी ने कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है, यह सब भगवान की कृपा के कारण हुआ है।