{"_id":"5948dc644f1c1b2c058b4b45","slug":"ambala-police-beaten-by-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को लाठी डंडों से पीटा, वर्दी तक फाड़ डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Photos: महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को लाठी डंडों से पीटा, वर्दी तक फाड़ डाली
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
Updated Wed, 21 Jun 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को लाठी डंडों से पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार के लोगों और महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा और उनकी वर्दी फाड़ डाली। पुलिस वालों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई।
महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को लाठी डंडों से पीटा
घटना हरियाणा के अंबाला की है। शिवपुरी कॉलोनी में बिजली चोरी की खबर पर पुलिस को साथ लेकर छापेमारी करने गई बिजली निगम की टीम पर परिवार के लोगों ने हमला बोल दिया। परिवार की महिलाओं ने सभी को लाठियों से पीटा। हमले में कई पुलिसवालों को चोटें लगीं, उनकी वर्दी तक फाड़ दी गई। हमले में एसडीओ समेत एएसआई और एक सिपाही घायल हो गया।
महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को लाठी डंडों से पीटा
पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ विकास दीप शर्मा ने बताया कि शिवपुरी कॉलोनी निवासी परिवार के खिलाफ बिजली चोरी की शिकायत मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए रेड मारी गई। टीम में एएसआई बलविंद सिंह और सिपाही अशोक कुमार साथ थे। टीम कॉलोनी में मकान नंबर 470 में घर गई तो देखा कि मुख्य तारों से सीधा कुंडी लगाकर बिना मीटर के सीधे सप्लाई ली जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को लाठी डंडों से पीटा
टीम ने जैसे ही इसकी वीडियो बनानी शुरू की, परिवार ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में सभी घायल हो गए, अंदरुनी चोटें भी लगी हैं। सूचना तुरंत महेश नगर थाना पुलिस को दी गई तो एसडीओ सुभाष मौके पहुंचे। उन्होंने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, मारपीट करने, सामान छीनने व अन्य आरोपों के तहत तीन महिलाओं समेत 6 के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को लाठी डंडों से पीटा
एसडीओ सुभाष ने बताया कि घटना के बाद से पूरा परिवार फरार है, जिनकी तलाश जारी है। जल्दी ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने फिलहाल आईपीसी की धारा 148,149, 186, 332, 353, 379-ए और 427 के तहत केस दर्ज कर दिया है। वीडियो फुटेज कानून विशेषज्ञों से राय के बाद अन्य धाराओं पर भी विचार कर सकती है।