जुनून में अकेला मैकेनिक क्या नहीं कर सकता। पढ़ाई में न चले तो शहीदों के जीवंत लाइव स्टैच्यू तैयार कर पूरा म्यूजियम बना डाला। शुरुआत 16 साल पहले हुई।
2 of 10
सरदार परमिंदर सिंह ने बनाया अनोखा सिख म्यूजियम
बात हो रही है मोहाली जिला निवासी परविंदर सिंह की। 16 साल पहले मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का लाइव स्टैच्यू बनाने वाले परमिंदर नहीं जानते थे कि वे पूरा म्यूजियम बना देंगे।
3 of 10
सरदार परमिंदर सिंह ने बनाया अनोखा सिख म्यूजियम
अंडर मैट्रिक होने के कारण परविंदर सिंह को कहीं नौकरी तो नहीं मिली, मगर उन्होंने स्कूटर मैकेनिक के रूप में अपना जीवन बसर करने की ठानी, लेकिन इस काम में उनकी रुचि ना होने के कारण उस क्षेत्र में उतरने की ठानी, जहां उनका बचपन से शौक था।
4 of 10
सरदार परमिंदर सिंह ने बनाया अनोखा सिख म्यूजियम
परविंदर सिंह के पिता लाभ सिंह राजमिस्त्री थे और चंडीगढ़ में दिहाड़ी करते थे। आर्थिक कारणों से परविंदर सिंह की पढ़ाई बीच में ही छूट गई,लेकिन उसे बचपन से मिट्टी, लोहे और लकड़ी से माडल बनाने का शौक था।
5 of 10
सरदार परमिंदर सिंह ने बनाया अनोखा सिख म्यूजियम
परविंदर के इसी शौक ने उन्हें सीमेंट और फाइबर ग्लास से लाइव स्टैच्यू तैयार करने वाला बना दिया। दुनिया के सामने ये हुनर तब आया, जब सन् 2000 में उन्होंने पहली बार प्रकाश सिंह बादल का जीवंत लाइव स्टैच्यू तैयार किया। यह स्टैच्यू काफी पसंद किया गया।