{"_id":"68d13c99c2614f09010a18c3","slug":"all-india-air-force-school-athletics-and-sports-championship-2025-held-in-chandigarh-2025-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: 24 सितंबर से एयरफोर्स स्कूल नेशनल एथलेटिक्स मीट, 600 से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: 24 सितंबर से एयरफोर्स स्कूल नेशनल एथलेटिक्स मीट, 600 से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 22 Sep 2025 05:40 PM IST
सार
3 बीआरडी एयर फोर्स स्टेशन की तरफ से आयोजित की जा रही एयरफोर्स स्कूल नेशनल एथलीट मीट्स को लेकर सोमवार को चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण किया गया। इसके साथ ही चैंपियनशिप का मस्कट फिनिक्स लॉन्च किया गया।
विज्ञापन
1 of 5
ट्रॉफी और मस्कट फिनिक्स लॉन्च किया गया।
- फोटो : अजय वर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में अखिल भारतीय वायु सेना स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 14वें संस्करण की शुरुआत होने जा रही है। सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 24 से 26 सितंबर तक प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह चैंपियनशिप भारतीय वायु सेना शैक्षिक एवं सांस्कृतिक सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।
3 बीआरडी एयर फोर्स स्टेशन की तरफ से आयोजित की जा रही एयरफोर्स स्कूल नेशनल एथलीट मीट्स को लेकर सोमवार को चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण किया गया। इसके साथ ही चैंपियनशिप का मस्कट फिनिक्स लॉन्च किया गया। इस मौके पर एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारी एयर ऑफिसर कमांडिंग के एयर कमोडोर निपुण गुप्ता मौजूद रहे।
2 of 5
ट्रॉफी और मस्कट फिनिक्स लॉन्च किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता का उद्घाटन 24 सितंबर को होगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मेंटेनेंस कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, एयर मार्शल विजय कुमार गर्ग उपस्थित होंगे। वहीं 26 सितंबर समापन समारोह की अध्यक्षता एयर ऑफिसर-इन-चार्ज प्रशासन एयर मार्शल एस शिवकुमार करेंगे।
3 of 5
24 सितंबर से शुरू होगी प्रतियोगिता।
- फोटो : अमर उजाला
यह प्रतिष्ठित वार्षिक आयोजन खेलो भारत नीति 2025 के अनुरूप किया जा रहा है। जिसका विषय राष्ट्र निर्माण के लिए खेल- राष्ट्र के समग्र विकास के लिए खेलों की शक्ति का उपयोग रखा गया है। इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को मजबूत करना, युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और खेलों को स्वास्थ्य, तंदुरुस्ती और उत्कृष्टता के लिए एक जन आंदोलन में बदलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस मौके पर वायुसेना के अधिकारी रहे मौजूद।
- फोटो : अमर उजाला
देश भर के वायु सेना स्कूलों के 600 से ज्यादा छात्र, सात कमांडों का प्रतिनिधित्व करते हुए एथलेटिक्स और खेल की 13 प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। यह चैंपियनशिप न केवल स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती है, बल्कि भारतीय वायु सेना स्कूल समुदाय के छात्रों में अनुशासन, टीम वर्क और एक सक्रिय जीवनशैली के मूल्यों का भी संचार करती है।
विज्ञापन
5 of 5
ट्रॉफी और मस्कट फिनिक्स लॉन्च किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
एयर कमोडोर निपुण गुप्ता ने कहा कि चैंपियनशिप छात्रों के समग्र विकास, शारीरिक फिटनेस, टीम वर्क और अनुशासन के साथ-साथ शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के प्रति भारतीय वायुसेना की प्रतिबद्धता का आधार है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।