फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़ सीमा पर अकालियों को पुलिस ने रोका, लाठीचार्ज, जमकर हुआ हंगामा, देखें- तस्वीरें

Fri, 02 Oct 2020 12:58 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/जीरकपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/जीरकपुर Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 02 Oct 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Act: Akali Dal Kisan March in Leadership of Sukhbir Badal and Harsimrat Kaur
चंडीगढ़ सीमा पर अकाली दल का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रदर्शन के कारण गुरुवार को जीरकपुर से चंडीगढ़ आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। गुरुवार शाम हल्लोमाजरा चौक से लेकर ट्रिब्यून चौक तक करीब चार घंटे तक ढाई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। दरअसल, इस दौरान जीरकपुर व अंबाला की ओर जाने वाले लोगों को हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट से रूट डायवर्ट कर विकास नगर अंडरब्रिज से पंचकूला की ओर निकाला गया। यह स्थिति रात करीब दस बजे तक जारी रही। जीरकपुर की ओर से भी पुलिस ने बैरिकेड कर रास्ता बंद कर रखा था। 

Agriculture Act: Akali Dal Kisan March in Leadership of Sukhbir Badal and Harsimrat Kaur
किसान मार्च - फोटो : एएनआई

वहीं, मुल्लांपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर भी लोगों की आवाजाही बंद थी। हालांकि बीच-बीच में लोगों को निकाला जा रहा था। देर रात करीब दस बजे अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल, बिक्रमजीत सिंह मजीठिया और बीबी जागीर कौर लाव-लश्कर के साथ मुल्लांपुर के रास्ते चंडीगढ़ बार्डर पर पहुंचे। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड को हटाकर चंडीगढ़ में दाखिल होने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठीचार्ज और पानी की बौछारें शुरू कर दीं। करीब आधे घंटे तक बैरियर पर हंगामा चलता रहा। इस बीच विक्रमजीत सिंह मजीठिया ने पुलिस से अपील की कि कार्यकर्ताओं से मत उलझें। 

Agriculture Act: Akali Dal Kisan March in Leadership of Sukhbir Badal and Harsimrat Kaur
चंडीगढ़ की सीमाएं सील - फोटो : अमर उजाला

उन्हें राजभवन तक जाने की अनुमति दी जाए लेकिन पुलिस ने उनकी गुजारिश को ठुकरा दिया। उसके बाद सुखबीर बादल अपने वाहन से नीचे उतर आए और बैरियर पर ही धरने में बैठ गए। अपने नेता को अगुवाई करते देख कार्यकर्ताओं में फिर से जोश आ गया और चंडीगढ़ की ओर बढ़ने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Agriculture Act: Akali Dal Kisan March in Leadership of Sukhbir Badal and Harsimrat Kaur
चंडीगढ़ की सीमाएं सील - फोटो : अमर उजाला

मामला बढ़ता देख चंडीगढ़ पुलिस ने सुखबीर बादल, विक्रमजीत सिंह मजीठिया समेत अन्य नेताओं को हिरासत में लेकर सेक्टर-17 थाने पहुंच गई। सूचना मिलते ही अकाली कार्यकर्ता भी सेक्टर-17 पहुंच गए। यहां पर भी कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी की। हंगामा इतना बढ़ गया है कि पुलिस को सेक्टर -17 थाना का मुख्य गेट भी बंद करना पड़ा। कुछ देर बैठाने के बाद पुलिस ने सुखबीर सिंह बादल समेत अन्य नेताओं को छोड़ दिया।

विज्ञापन
Agriculture Act: Akali Dal Kisan March in Leadership of Sukhbir Badal and Harsimrat Kaur
आंसू गैस के गोले लिए तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला

मुल्लांपुर बैरियर पर ड्रोन से रखी गई नजर
मुल्लांपुर पर शिअद का काफिला रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने डेढ़ हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। इस दौरान डीएसपी कृष्ण वर्मा और डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क समेत करीब 12-15 इंस्पेक्टरों को तैनात किया गया था। साथ में वज्र वाहन, वाटर कैनन के साथ निगरानी में ड्रोन कैमरा का इस्तेमाल किया गया। इसके अतिरिक्त पैरामिलिट्री फोर्स की भी तैनाती की गई थी। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए दो स्तर पर बैरिकेड लगाया गया था। पुलिस की मुस्तैदी को जांचने के लिए डीआईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई, एसएसपी कुलदीप सिंह चहल और एसपी मनोज कुमार मीणा भी मुल्लांपुर बैरियर पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed