आमिर खान की 'दंगल' के रियल बापू और बेटियों से तो सभी वाकिफ हैं। क्या आप इस किरदार को जानते हैं, जो मूवी में शुरु से लेकर आखिर तक रहा?
2 of 6
आमिर खान की मूवी दंगल का मुख्य किरदार ओमकार फौगाट
सोच में पड़ गए ना कि ये कौन है? आइए आपको बताते हैं इनके बारे में। ये शख्स रियल लाइफ में भी फौगाट परिवार का करीबी है और मूवी में भी इन्होंने बेहद अहम किरदार निभाया। इनका नाम है, ओमकार। महावीर फौगाट के भतीजे ओमकार। फिल्म में पहलवान महावीर फौगाट की पूरी कहानी यही शख्स सुनाता है। यह शुरुआत से लेकर आखिर तक ओमकार अपने ताऊ के साथ रहता है।
3 of 6
आमिर खान की मूवी दंगल का मुख्य किरदार ओमकार फौगाट
बलाली पहुंचकर ताऊ के इस चहेते रियल लाइफ भतीजे ने फिल्म और उनकी खुद की लाइफ से जुड़ी कई बातें पत्रकारों से साझा की। फिल्म में अपना रोल देखकर ओमकार कहते हैं कि आमिर ने मेरे रोल को बड़ा रोचक बना दिया है। फिल्म में ताऊ जी को मेरे साथ थोड़ा सा फ्रेंडली दिखाया गया है, लेकिन सच्चाई में ताऊ जी बहुत कड़क थे। उनके सामने जाने से भी डर लगता था।
4 of 6
आमिर खान की मूवी दंगल का मुख्य किरदार ओमकार फौगाट
ओमकार बताते हैं कि ताऊ गीता-बबीता को जैसे प्रैक्टिस करवाते थे, वैसे ही मुझे भी पहलवानी के दाव सिखाते थे। ओमकार बचपन से अपने ताऊ महावीर के साथ रहे हैं। गीता-बबीता के साथ उन्होंने भी पहलवानी की थी, लेकिन उन दोनों की सलेक्शन स्टेट और नेशनल लेवल पर हो जाने के बाद उसकी प्रैक्टिस छूट गई।
5 of 6
आमिर खान की मूवी दंगल का मुख्य किरदार ओमकार फौगाट
ओमकार का जन्म 30 जून 1988 को हुआ। वे गीता से छह महीने बड़े हैं। पुरानी यादें साझा करते हुए ओमकार बताते हैं कि उन्होंने 2000 में इकट्ठे घर में बने अखाड़े में शुरुआत की थी। ओमकार रियो ओलिंपिक में हिस्सा ले चुकी रेसलर विनेश फौगाट के सगे भाई हैं। पिता की मौत के बाद से वे महावीर फौगाट के परिवार का ही हिस्सा हैं।