फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर खान की 'तीनों बेटियों' ने FB पर डाली पोस्ट, साझा किया दर्द

Mon, 22 Aug 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Mon, 22 Aug 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
aamir khan movie dangal daughters and phogat sisters posts on facebook, users comments
फोगट बहनें - फोटो : फाइल फोटो
फिल्म दंगल में आमिर खान की बेटियों की रियल किरदार फोगट सिस्टर्स ने रियो ओलंपिक में पदक न लाने का दर्द फेसबुक पर साझा किया।
aamir khan movie dangal daughters and phogat sisters posts on facebook, users comments
फोगट बहनें - फोटो : फाइल फोटो
विनेश को चोट लगाना और बबीता का पहली बाउट में ही शिकस्त खाना हर भारतीय के लिए उदासी लेकर आया। गीता, विनेश और बबीता ने फेसबुक पर पदक न लाने का दर्द खेल-प्रेमियों से साझा किया है। खेल प्रेमियों ने हौसला आफजाई के साथ ही निराशाजनक प्रदर्शन के लिए आलोचना भी की। कुछ यूजर्स ने हार का कारण कम प्रैक्टिस और सेल्फी की चकाचौंध में खोना बताया।
aamir khan movie dangal daughters and phogat sisters posts on facebook, users comments
फोगट बहनें - फोटो : फाइल फोटो
विनेश फौगाट की इस दुखद फेसबुक पोस्ट को करीब सात हजार से अधिक खेल प्रेमियों ने लाइक किया, तो एक हजार से अधिक ने इस पर कमेंट कर अपनी संवेदनाएं भी जताई हैं। 210 खेल प्रेमियों ने इसे शेयर भी किया है। गीता फौगाट की विनेश की चोट को दुर्भाग्यपूर्ण बताने वाली पोस्ट को 13 हजार से अधिक खेल प्रेमियों ने लाइक किया तो एक हजार से अधिक ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। बबीता फौगाट की पोस्ट को साढ़े तीन हजार लाइक और 363 कमेंट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan movie dangal daughters and phogat sisters posts on facebook, users comments
फोगट बहनें - फोटो : फेसबुक
खुद को ठीक बताना खेल प्रेमियों से होगा धोखा: अगर कहूं की मै ठीक हूं, तो यह खुद से और खेल प्रेमियों से धोखा होगा। फिलहाल मैं दुखी हूं, शारीरिक और मानसिक रूप से मुझे ठेस पहुंची है। जल्द ही मैं चोट से उबर जाऊंगी। देशवासियों और खेल प्रेमियों ने मुझे जो प्यार दिया उसके लिए सभी का धन्यवाद।   
- विनेश फौगाट, अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान
विज्ञापन
aamir khan movie dangal daughters and phogat sisters posts on facebook, users comments
Vinesh Phogat
जवाब में आई कुछ प्रतिक्रियाएं
1. गिरते हैं शाह-सवार ही मैदाने जंग में, वो तुफ्ल क्यां गिरेंगे जो घुटनों के बल चलते हों। - नीति अत्री, खेल प्रेमी
2. इसमें आपकी कोई गलती नहीं है। चोट ने गोल्ड मेडल और आपके बीच में दूरी थोड़ी बढ़ा दी है। अगले ओलंपिक गेम्स में जीतकर इस दूरी को खत्म कर देना। - विनय सिंह ढुल, खेल प्रेमी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed