फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: प्रेमी की मौत सह नई पाई प्रेमिका, ठीक वैसे ही सीढ़ी में फंदा लगा जान दी

Fri, 03 Jul 2020 02:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Jul 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
A girl commits suicide in Mohali of Punjab
मृतकों की फाइल फोटो।

पंजाब के मोहाली स्थित फेज-11 में बुधवार को एक प्रेमी ने सीढ़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं इसके अगले ही दिन गुरुवार को फेज-11 में रहने वाली उसकी प्रेमिका ने भी सीढ़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। दरअसल, एक नामी मोबाइल कंपनी के टेक्निकल एडवाइजर के सुसाइड करने के बाद उसके दर्द को उसकी प्रेमिका नहीं झेल पाई। प्रेमिका ने भी अगले ही दिन प्रेमी की मौत के वियोग में आत्महत्या कर जान दे दी। उसने भी प्रेमी की तरह ही सीढ़ी के सहारे फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया है। यह दोनों एक ही कंपनी में नौकरी करते थे। 

A girl commits suicide in Mohali of Punjab
घटनास्थल पर पुलिस टीम।

मृतक लड़की की पहचान 26 वर्षीय प्रज्ञा निवासी जमशेदपुर झारखंड के रूप में हुई है। थाना फेज-11 की पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवाकर लड़की के परिजनों को सूचित कर दिया है। इस मामले के जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।बता दें कि गत बुधवार शाम को एक नामी मोबाइल कंपनी के टेक्निकल एडवाइजर साहिल कुमार ने फेज-11 स्थित अपने किराये के घर में सीढ़ी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। जैसे ही उसके सुसाइड की खबर उसकी प्रेमिका तक पहुंची तो वह भी उसके घर पहुंच गई। वह प्रेमी की मौत से काफी टूट गई थी। सूत्रों के मुताबिक वह पूरी रात नहीं सो पाई थी। जिसके बाद सुबह 6 बजे करीब जब उसके सभी दोस्त सो रही थीं तो उसने भी अपने प्रेमी की तरह लोहे की सीढ़ी से दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। जब लड़की की दोस्तों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

A girl commits suicide in Mohali of Punjab
मृतक की फाइल फोटो

पुलिस ने शव सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया है। लड़की के प्रेमी साहिल ने अपने किराये के घर में बांस की सीढ़ी से फंदा लगाकर जान दे दी थी। साहिल मूलरूप से हरियाणा में कुरुक्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक साहिल और प्रज्ञा की दोस्ती काफी पुरानी थी। वह दोनों गुरुग्राम में भी एक ही कंपनी में नौकरी करते थे। इसके बाद दोनों ने मोहाली में कंपनी ज्वाइन कर ली थी। लड़की अभी लड़के से जूनियर थी। घरवालों को विश्वास नहीं हो रहा था कि ऐसा भी हो सकता है। लड़के के परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने तो कभी किसी तरह कोई विरोध तक नहीं किया। इस घटना से पूरा परिवार दुखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
A girl commits suicide in Mohali of Punjab
Punjab - फोटो : अमर उजाला

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की दोस्ती बड़ी गहरी थी। रोजाना खाना तक एक साथ खाते थे। बुधवार को जब युवक ने सुसाइड किया था, उस समय उसका विकली ऑफ था। ऐसे में भी वह लड़की को ऑफिस छोड़कर आया था। अंदेशा जताया जा रहा है कि शायद दोनों में किसी बात लेकर विवाद हुआ होगा। जिसके बाद लड़के ने सुसाइड कर लिया है। हालांकि पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है। साहिल और उसकी प्रेमिका दोनों लॉकडाउन खुलने के बाद तीन जून को ही मोहाली आए थे। यहां आते ही दोनों की एक ही कंपनी में नौकरी लग गई थी। जिसके बाद सब बढ़िया चला रहा था। पुलिस के मुताबिक लड़की और लड़के के परिजनों को दोनों के रिलेशन के बारे में पता था। हालांकि लड़के के परिजनों ने इस संबंधी कोई शिकायत नहीं दी है।

विज्ञापन
A girl commits suicide in Mohali of Punjab
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी।

थाना फेज-11 के एसएचओ जगदीप सिंह बराड़ ने बताया कि लड़की के परिजन जमेशदपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने लड़की के परिजनों से संपर्क किया, लेकिन वहां से उन्हें कोई पॉजिटिव रिस्पांस नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उनका मोहाली आना मुश्किल है, जबकि पुलिस ने उन्हें कहा कि अगर कोई संदेह है और शिकायत देनी है तो वह दे सकते हैं। पुलिस उनसे संपर्क कर रही है। अगर वह कोई शिकायत देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

तीन महीने में 37 सुसाइड
मोहाली में कोरोना की वजह से अभी तक चार लोगों की मौत हुई है। जबकि इस दौरान कई लोग डिप्रेशन में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। अब तक 37 लोग सुसाइड कर चुके हैं। इनमें 14 साल की लड़की से लेकर अन्य लोग शामिल हैं। हालांकि बुधवार शाम को सुसाइड करने वाले साहिल की तरह उसकी प्रेमिका की भी सुसाइड करने से पहले की फुटेज सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें वह दुपट्टा लेकर जाती हुई दिख रही है।


यह भी पढ़ें- इन एप से रहें सावधान! पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed