हर कोई करोड़पति बनना चाहता है, लेकिन सोचिए अगर आपके खाते में अचानक 98 अरब रुपए आ जाए तो आप क्या करेंगे। देखिए इनके साथ यही हुआ है।
2 of 8
98 अरब का मालिक बना टैक्सी ड्राइवर
500 रुपये रोजाना कमाने वाला एक टैक्सीवाला एक ही पल में 98 अरब का मालिक बन गया। उसके खाते में 9805 करोड़ रुपए आ गए। मोबाइल पर एंट्री देख टैक्सी वाला दुखी हो गया और सीधे इनकम टैक्स ऑफिस जा पहुंचा। वे भी इतनी रकम देख हैरान हो गए।
3 of 8
98 अरब का मालिक बना टैक्सी ड्राइवर
ये फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि पंजाब में एक टैक्सी ड्राइवर के साथ कुछ यही हुआ है। बलविंदर सिंह का खाता बरनाला में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में है। उसके खाते में 4 नवंबर को एक ही दिन में 9 हजार 806 करोड़ रुपये जमा हुए। जब ये मैसेज बलविंदर सिंह के फोन में आया तो उसके होश उड़ गए।
4 of 8
98 अरब का मालिक बना टैक्सी ड्राइवर
वहीं जब बलविंदर 5 नवंबर को अपनी पास बुक में एंट्री करवाने गया तो बैंक अधिकारियों ने उसकी पुरानी पास बुक अपने पास रख ली और 7 नवंबर से आगे की एंट्री कर दी। ये पैसे कहां से आए और किसने निकलवाए इस बात की कोई जानकारी नहीं है। न हीं बैंक इस बारे बात कर रहा है।
5 of 8
98 अरब का मालिक बना टैक्सी ड्राइवर
बलविंदर ने बताया, इससे पहले उसके खाते में सिर्फ 2800 रुपए थे। बरविंदर हैरान तब रह गया जब 19 नवंबर को एक दूसरे मैसेज में बैलेंस 999 करोड़ दिखा। फिर वह इनकम टैक्स ऑफिस पहुंच गया। सोमवार दोपहर में बैंक मैनेजर रविंदर कुमार ने बताया, ये टेक्निकल मिस्टेक है।