सीवरेज टैंक में एक बॉडी तैरती नज़र आई, उसके बाद एक के बाद एक लाशें निकलाना शुरु हुआ तो मंजर बदल गया।
2 of 10
एसटीपी में उतरे तीन युवकों की मौत
सोनीपत के टीडीआई बिल्डर कंपनी के किंग्सबरी फ्लैट के एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) में जाली खोलने उतरे तीन युवकों की मौत हो गई। इनमें जहां एक युवक पहले बैगर किसी सुरक्षा उपकरण के एसटीपी में उतरा था और दो अन्य उसे बचाने के लिए उतरे तो हादसे का शिकार हो गए।
3 of 10
एसटीपी में उतरे तीन युवकों की मौत
घटना के बाद जब टीडीआई बिल्डर कंपनी के कारिंदों की तरफ से उन्हें बचाने के लिए कोई पहल नहीं हुई तो युवकों के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला। हालांकि तब तक तीनों की मौत हो गई।
4 of 10
एसटीपी में उतरे तीन युवकों की मौत
नांगल कलां निवासी सलमान, गांव रसोई निवासी शाबिर व मूलरूप से यूपी के पीलीभीत स्थित बिसलपुर के गांव लोडा फिलहाल गढ़ी नांगल निवासी रामपाल टीडीआई कंपनी में कार्यरत थे। सलमान पलंबर सुपरवाइजर, शाबिर इलेक्ट्रीशियन व रामपाल हेल्पर के रूप में काम करता था।
5 of 10
एसटीपी में उतरे तीन युवकों की मौत
टीडीआई में एसीई फेसल्टी प्राइवेट लिमिटेड ने सफाई का ठेका ले रखा है। बताया गया कि सोमवार को किंग्सबरी में एसटीपी की जाली बंद हो गई। जिस पर ठेकेदार ने रामपाल को जाली खोलने के लिए बगैर उपकरण मुहैया कराए एसटीपी के मैनहोल में उतार दिया।