ऐसे बेखौफ थे चोर, पुलिस चौकी के पास 20 दुकानों में चोरी
हरियाणा के चोर इतने बेखौफ हो गए हैं कि पुलिस चौकी के आसपास की 20 दुकानों में एक साथ चोरी की वारदातों को अंजाम दे गए। तस्वीरों में देखिए, पूरा मामला।
ऐसे बेखौफ थे चोर, पुलिस चौकी के पास 20 दुकानों में चोरी
ये वारदातें, हरियाणा के नारनौल जिले में ओल्ड पुलिस चौकी, पुल बाजार में हुई। दुकानदारों ने वारदात के विरोध में पुल बाजार पर जाम लगाने के बाद मुख्य बाजार को बंद करवाते हुए शहर भर में प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर दुकानदारों को शांत कराया।
ऐसे बेखौफ थे चोर, पुलिस चौकी के पास 20 दुकानों में चोरी
बेखौफ चोरों ने बुधवार रात 20 से अधिक दुकानों को अपना निशाना बनाया। चोर इनमें से 16 दुकानों में सेंध लगाने में कामयाब रहे। इन दुकानों से लाखों रुपये का सामान और नकदी चुरा ली। चोरों ने दुकानों में पीछे से दीवार और छत तोड़कर घटना को अंजाम दिया।
ऐसे बेखौफ थे चोर, पुलिस चौकी के पास 20 दुकानों में चोरी
बुधवार रात हुई चोरी की घटना से ऐसा पता चलता है कि चोर छतों के रास्ते ही आगे बढ़ते गए। एक दुकान की छत पर चढ़ने के बाद वे दूसरी दुकान की छत और उसकी पीछे की दीवार को तोड़कर दुकान में घुसकर सामान की चोरी करते गए। चोरों ने घटना को बहुत ही बेफिक्र होकर अंजाम दिया।
ऐसे बेखौफ थे चोर, पुलिस चौकी के पास 20 दुकानों में चोरी
नारनौल शहर और जिले में पहली बार इतनी बड़ी चोरी की वारदात हुई है। इससे पहले एक या दो दुकानों में ही चोरी हुई है, मगर बुधवार रात जिस प्रकार से चोरों ने घटना को अंजाम दिया है, उससे लगता है कि चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम देने आए थे।