फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

60 फीट गहरे बोरवेल से 48 घंटे बाद निकले नदीम ने तीसरे दिन खोलीं आंखें, फूट-फूट कर रोई मां

Tue, 26 Mar 2019 12:14 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 26 Mar 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
18 month old nadeem Rescued from 60 feet deep borewell in hisar, health update
बोरवेल से निकाला गया मासूम
60 फीट गहरे बोरवेल से 48 घंटे बाद निकला और उसके तीन दिन बाद डेढ़ साल के मासूम नदीम ने खोलीं आंखें, तो जिगर के टुकड़े को देखकर मां फूट-फूट कर रोईं।
18 month old nadeem Rescued from 60 feet deep borewell in hisar, health update
बोरवेल से निकाला गया मासूम
हिसार जिले के गांव बालसमंद के पास ढाणी में बोरवेल से निकाले गए डेढ़ साल के नदीम ने सोमवार को आंखें खोली और रोते हुए हलचल भी की। चिकित्सकों की देखरेख में उसे नली से दूध और जूस पिलाया गया। सर्वोदय अस्पताल के आईसीयू में उपचाराधीन नदीम की हालत में लगातार सुधार दर्ज किया गया है।
18 month old nadeem Rescued from 60 feet deep borewell in hisar, health update
बोरवेल से निकाला गया मासूम
बोरवेल से निकालने के तीन दिन बाद नदीम के शरीर में हलचल देखकर डॉक्टरों और परिजनों ने राहत की सांस ली। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. उमेश कालरा ने बताया कि नदीम का इन्फेक्शन और निमोनिया का असर कम हो रहा है। उसकी स्थिति को लेकर 48 से 72 घंटे तक इंतजार करना जरूरी था। अब नदीम खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
18 month old nadeem Rescued from 60 feet deep borewell in hisar, health update
बोरवेल से निकाला गया मासूम
डॉ. कालरा ने बताया कि डॉक्टरों की टीम उस पर लगातार निगरानी रखे है, उसे जरूरी दवाएं दी जा रही हैं। आगामी एक-दो दिन में उसकी हालत में और सुधार होगा। उसके बाद उसे आवश्यक उपचार और देखभाल दी जाएगी। बच्चे को ठीक करना हमारा लक्ष्य है और हम इसमें जरूर कामयाब होंगे।

 
विज्ञापन
18 month old nadeem Rescued from 60 feet deep borewell in hisar, health update
बोरवेल से निकाला गया मासूम
गौरतलब है कि गांव बालसमंद में होली वाले दिन 20 मार्च की शाम 5:30 बजे नदीम बेर के पेड़ के पास भाई-बहनों के साथ बेर खाने गया था। इसी दौरान वह वहां खुले छोड़े गए बोरवेल में गिर गया था। 48 घंटे बाद भारतीय सेना, एनडीआरएफ की टीम व जिला प्रशासन के सहयोग से नदीम को बाहर निकाला गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed