फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लेडी प्रिंसीपल के कातिल छात्र ने सुनाई 'गुरु' के कत्ल की कहानी, ऐसे रची साजिश

Fri, 26 Jan 2018 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Fri, 26 Jan 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
12th class student shivansh told murder story of lady principal in yamunanagar
Yamunanagar Murder
स्कूल में लेडी प्रिंसीपल को चार गोलियां मारकर मौत देने वाले छात्र ने कैसे रची कत्ल की साजिश, पुलिस पूछताछ में खुद बताई सारी कहानी। पढ़ें...
12th class student shivansh told murder story of lady principal in yamunanagar
Yamunanagar Murder
मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। स्वामी विवेकानंद स्कूल में 12वीं के स्टूडेंट शिवांश गुंबर ने महिला प्रिंसिपल रितु छाबड़ा को गोली मार दी। जख्मी प्रिंसिपल की करीब 2 घंटे बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी स्टूडेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। पुलिस ने शिवांश के खिलाफ हत्या व उसके पिता रणजीत उर्फ संजीव (46) के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
12th class student shivansh told murder story of lady principal in yamunanagar
Yamunanagar Murder
वहीं थाना इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी शिवांश ने कई खुलासे किए। उसने बताया कि वह घर से पिता की रिवॉल्वर और आठ गोलियां लेकर पहले हमीदा हेड पर गया। वहां बैठकर सोचता रहा। पुलिस का दावा है कि शिवांश ने दो गोलियां हमीदा हेड के पास ही गिरा दीं और छह गोलियां रिवाल्वर में लोड कर लीं। इसके बाद उसने स्कूल में जाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
12th class student shivansh told murder story of lady principal in yamunanagar
Yamunanagar Murder
क्राइम पेट्रोल सीरियल देखता था शिवांश
शिवांश को दो दिन का रिमांड लेने के बाद पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। पूछताछ में शिवांश ने पुलिस को बताया कि वह क्राइम पेट्रोल सीरियल भी देखता था। पुलिस का अनुमान है कि सीरियल देखकर ही उसने प्रिंसिपल को पिता की रिवॉल्वर से मारने का प्लान बनाया होगा। पुलिस के अनुसार शिवांश से की गई पूछताछ में सामने आया है कि जिस दिन उसने प्रिंसिपल को गोली मारी, उस दिन वह स्कूल में अकेला ही आया था।
विज्ञापन
12th class student shivansh told murder story of lady principal in yamunanagar
Yamunanagar Murder
कत्ल करने की एक वजह ये थी
हत्या की वजह पूछे जाने पर उसने बताया कि प्रिंसिपल बात-बात पर डांटती थी, इसलिए मैं हताश था। प्रोजेक्ट फाइल लेकर प्रिंसिपल के कमरे में गया, लेकिन प्रिंसिपल ने फाइल लेने से मना कर दिया। धमकी दे रही थीं कि बोर्ड एग्जाम के लिए रोल नंबर नहीं देंगी। क्लास अटेंड न करने पर चेतावनी दी गई थी। डर था कि मीटिंग में प्रिंसिपल मेरे पेरेंट्स को शिकायत करेंगी। इसलिए प्रिंसिपल की हत्या करने की सोची।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed