फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, उम्रकैद की सजा मिलने के बाद कैसा था बच्ची के रेपिस्टों-परिजनों का हाल?

Fri, 03 Nov 2017 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Nov 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
10 years old girl rapists reaction after life imprisonment in case
10 साल की बच्ची के रेपिस्ट मामा
10 साल की बच्ची से रेप केस में उसके दोनों सगे मामाओं को सजा सुनाई गई तो चेहरे सामान्य थे, पछतावा नहीं दिखा। बाद में उनका और परिजनों का जो हाल हुआ, देखिए।
Trending Videos
10 years old girl rapists reaction after life imprisonment in case
10 साल की बच्ची के रेपिस्ट मामा
भांजी से दुराचार मामले में वीरवार को दोनों दोषियों को अदालत ने सजा सुनाई। दोपहर करीब 4:12 मिनट पर एडीजे पूनम आर जोशी कोर्ट रूम में पहुंचीं और दोषियों को अदालत में पेश करने को कहा। इसके बाद अदालत ने दोनों की ओर से रहम की अपील सुनी और करीब 4:43 मिनट पर दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के दौरान दोनों दोषी सिर झुकाए खड़े रहे, लेकिन उनके चेहरे पर पछतावे की कोई शिकन नहीं थी।
10 years old girl rapists reaction after life imprisonment in case
बच्ची के साथ दुराचार करने वाले
हालांकि बाद में जब दूसरे दोषी की पत्नी पति से मिलने पहुंची तो उसे दिलासा देने पर दोनों आरोपी रोने लगे। इससे पहले सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट रूम के बाहर खड़ी दूसरे दोषी की पत्नी फूट-फूटकर रोने लगी। इससे पहले दोनों दोषियों की ओर से अदालत से उनके छोटे बच्चों और परिवार का हवाला देते हुए उनके लिए कम से कम सजा की अपील की। इस पर सरकारी वकील ने केस को रेयर ऑफ द रेयरेस्ट की श्रेणी का बताया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
10 years old girl rapists reaction after life imprisonment in case
बच्ची के साथ दुराचार
वकील ने दोनों को इस जघन्य अपराध के लिए कड़ी से कड़ी सजा की अपील की। अदालत ने फैसले के लिए 15 मिनट का समय दिया। 4:43 मिनट पर जज पूनम आर जोशी पुन: कोर्ट रूम पहुंची और दोनों दोषियों को ताउम्र जेल में रहने की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के बाद पहले दोषी की आंखें तो नम हुईं, लेकिन दूसरे दोषी के चेहरे पर कोई शिकन तक नहीं दिखी। हालांकि बाद में जब दूसरे दोषी की पत्नी उससे मिलने आई तो उसे मिलने के बाद वह भी फूट-फूटकर रोने लगा।
विज्ञापन
10 years old girl rapists reaction after life imprisonment in case
child rape
पत्नी ने दी दिलासा, तो बेटे के बारे में पूछने लगा दोषी
जिस दोषी का नवजात से डीएनए मैच हुआ था उसे सजा सुनाए जाने के बाद उसकी पत्नी खुद को संभालते हुए दिलासा देने पहुंची। पत्नी को देख वह रोने लगा और बेटे के बारे में पूछने लगा। इस पर उसकी पत्नी उसे दिलासा देते हुए उसे आगे के लिए समझाने लगी। इस पर उसने पत्नी से अपने घर चले जाने को कहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed