अगर आप जमीन का टुकड़ा यानी प्लॉट लेकर उसपर अपना घर बनाना चाह रहे हैं और पैसों की कमी की वजह से ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए लिए आप लोन भी ले सकते हैं। जिस तरह से होम लोन, कार लोन या अन्य लोन मिलते हैं, उसी तरह लैंड लोन की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। आप लोन लेकर मनचाही जमीन खरीद सकते हैं। बैंकों के साथ-साथ अन्य वित्तीय संस्थान लैंड लोन, प्लॉट लोन दे रहे हैं। खास बात ये है कि लैंड लोन लेने पर आपको टैक्स पर लाभ भी दिया जाता है। लोन लेने के लिए आपको सिर्फ जरूरी कागजात उपलब्ध कराने होंगे। इन कागजातों को बैंक के अधिकारी पहले जांच करते हैं और सही पाये जाने पर आपको आसानी से लोन प्राप्त हो जाएगा। तो चलिए आज आपको बताते हैं लैंड लोन के बारे में सबकुछ...
{"_id":"61f50c095d4c9e54115c6227","slug":"what-is-land-loan-and-how-to-apply-for-it-know-interest-rates-and-every-things-about-this-loan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Loan Ideas: जमीन खरीदने के लिए है पैसों की जरूरत, तो ले सकते हैं लोन, जानिए क्या है प्रक्रिया?","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Loan Ideas: जमीन खरीदने के लिए है पैसों की जरूरत, तो ले सकते हैं लोन, जानिए क्या है प्रक्रिया?
Sat, 29 Jan 2022 06:42 PM IST
आशिकी पटेल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sat, 29 Jan 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
जमीन खरीदने के लिए है पैसों की जरूरत, तो ले सकते हैं लोन
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन खरीदने के लिए है पैसों की जरूरत, तो ले सकते हैं लोन
- फोटो : pixabay
कैसी जमीन पर मिलता है लोन
- लैंड लोन के लिए सबसे जरूरी बात ये है कि जहां भी आप जमीन लेना चाहते हैं वो गैर व्यवसायिक हो और कृषि योग्य भूमि न हो। इसके अलावा वह नगर निगम या नगरपालिका के अंदर आता हो। हालांकि एक-दो वित्तीय संस्थान ऐसे भी हैं जो नगर निगम के बाहर की जमीन पर भी लोन उपलब्ध कराते हैं।
जमीन खरीदने के लिए है पैसों की जरूरत, तो ले सकते हैं लोन
- फोटो : pixabay
किन्हें मिल सकता है लैंड लोन
- लैंड लोन भारत में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को मिल सकता है। इसके अलावा लोन लेने वाले व्यक्ति की उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए। अनिवासी भारतीयों को लैंड लोन उन्हें नहीं मिल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन खरीदने के लिए है पैसों की जरूरत, तो ले सकते हैं लोन
- फोटो : iStock
अधिकतम कितना लैंड लोन मिल सकता है
- इसके तहत संपत्ति के कुल मूल्य का 90% तक लोन मिल सकता है। साथ ही लैंड लोन के लिए ऋण राशि कम होती है। वहीं लोन आवेदक अगर भूमि खरीद और कंस्ट्रक्शन लोन प्राप्त करता है, तो अधिक लोन मिलता है।
विज्ञापन
जमीन खरीदने के लिए है पैसों की जरूरत, तो ले सकते हैं लोन
- फोटो : iStock
कब तक चुका सकते हैं लोन
- लैंड लोन में कर्ज चुकाने की अधिकतम अवधि 15 वर्ष हो सकती है। ये अवधि आपके रिटायरमेंट तक ही यानी अधिकतम 60 वर्ष तक हो सकती है। वहीं बिजनेस करनेवालों के लिए 65 वर्ष की उम्र तक ही मान्य होता है।