Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Unorganised Non-Agricultural Sector Records 18.81% Growth, Employment Rises to 15.03 Crore

असंगठित क्षेत्र में रोजगार का रिकॉर्ड: उद्यमों की संख्या में 18.81% की बढ़ोतरी, महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी

Wed, 25 Nov 2026 06:16 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 25 Nov 2026 06:16 AM IST
सार

भारत के असंगठित गैर-कृषि क्षेत्र में रिकॉर्ड 18.81% की वृद्धि दर्ज की गई। उद्यमों की संख्या 9.47 करोड़ और कुल रोजगार बढ़कर 15.03 करोड़ पहुंचा।

विज्ञापन
India Unorganised Non-Agricultural Sector Records 18.81% Growth, Employment Rises to 15.03 Crore
शहरों में कारोबार बढ़ा, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की रफ्तार तेज - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

देश की असंगठित गैर-कृषि अर्थव्यवस्था ने जुलाई-सितंबर तिमाही में अपनी अब तक की सबसे तेज वार्षिक वृद्धि दर्ज की है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के अनुसार, इस दौरान उद्यमों की संख्या 18.81 प्रतिशत बढ़कर 9.47 करोड़ और कुल रोजगार 16.86 प्रतिशत बढ़कर 15.03 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि, इस रिकॉर्ड विस्तार के पीछे वेतनभोगी नौकरियों के बजाय खुद के कारोबार (स्वरोजगार) का बड़ा हाथ है।

विज्ञापन


आंकड़े बताते हैं कि जहां कामकाजी मालिकों की संख्या लगभग 21 प्रतिशत बढ़ी है, वहीं वेतनभोगी (हायर्ड) कर्मचारियों की संख्या मात्र 5 प्रतिशत बढ़कर 3.49 करोड़ रही। कुल कार्यबल में कामकाजी मालिकों की हिस्सेदारी एक साल पहले के 59.98 प्रतिशत से बढ़कर 61.99 प्रतिशत हो गई, जबकि वेतनभोगी श्रमिकों का हिस्सा घटकर 23.22 प्रतिशत रह गया। प्रति उद्यम औसत श्रमिकों की संख्या भी 1.61 से घटकर 1.59 रह गई, जो दर्शाता है कि नए उद्यम तो खुले, लेकिन उनका आकार छोटा ही रहा।
विज्ञापन


महिलाओं की बढ़ी भागीदारी 
खास बात यह है कि कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी 28.70%से बढ़कर 31% से अधिक हो गई है। साथ ही, डिजिटलीकरण में भी तेजी आई है। कम से कम एक सरकारी या अन्य प्राधिकरण में पंजीकृत उद्यमों का हिस्सा 37.20 फीसदी से बढ़कर 43.28 फीसदी हो गया है। लगभग 80 प्रतिशत उद्यम कैशलेस भुगतान और करीब 84 प्रतिशत व्यापार के लिए इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी उद्यमों में 22% की वृद्धि
क्षेत्रीय स्तर पर शहरी उद्यमों में 22.05 फीसदी और ग्रामीण उद्यमों में 16.05 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि रोजगार वृद्धि ग्रामीण क्षेत्रों (17.52%) में शहरी केंद्रों (16.30%) से थोड़ी बेहतर रही। सेवा क्षेत्र (अन्य सेवाएं) में सबसे तेज उछाल देखा गया, जहां उद्यम 29 फीसदी और रोजगार 33 प्रतिशत से अधिक बढ़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed