Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Job Market: Banking Jobs Rise 52%, Software Hiring Declines 12%

रिपोर्ट: बैंकिंग क्षेत्र में भर्ती 52% बढ़ी, सॉफ्टवेयर में 12 फीसदी गिरावट; लगातार चौथे महीने बढ़ीं नौकरियां

Wed, 25 Nov 2026 03:42 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 25 Nov 2026 03:42 AM IST
सार

देश में रोजगार के अवसरों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अक्टूबर में बैंकिंग और फाइनेंस क्षेत्र में नौकरियों की मांग सबसे ज्यादा 52 फीसदी बढ़ी, जबकि नर्सिंग और डेंटल सेवाओं में भी अच्छी वृद्धि दर्ज की गई। दूसरी ओर, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की नौकरियों में 12 फीसदी की गिरावट आई है।

विज्ञापन
India Job Market: Banking Jobs Rise 52%, Software Hiring Declines 12%
नौकरियों के मामले में इन क्षेत्रों ने मारी बाजी - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी

विस्तार

देश के संगठित क्षेत्र में नौकरियों के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। अक्तूबर में लगातार चौथे महीने जॉब पोस्टिंग में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बैंकिंग, फाइनेंस और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में भर्ती की मांग मजबूत रही। हालांकि, टेक्नोलॉजी से जुड़ी कई नौकरियों में गिरावट जारी है।
विज्ञापन


जॉब पोर्टल इनडीड हायरिंग लैब के मुताबिक, अक्तूबर में जॉब पोस्टिंग में 1.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। ये एक साल पहले की तुलना में 19 फीसदी अधिक हैं। वहीं, कोरोना महामारी से पहले यानी फरवरी 2020 के स्तर के मुकाबले अब नौकरियों के विज्ञापन 94 फीसदी ज्यादा हैं। इनडीड के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते तीन महीनों में करीब 80 फीसदी श्रेणियों में नई नौकरियों के अवसरों में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


बैंकिंग और फाइनेंस क्षेत्र में सबसे ज्यादा 52 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। हेल्थकेयर क्षेत्र में खास तौर पर अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। डॉक्टरों और सर्जनों की मांग 21 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है। वहीं, नर्सिंग के क्षेत्र में करीब 40 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियों के सामने सही कौशल वाले कर्मचारियों को ढूंढने की चुनौती बनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटी क्षेत्र में भर्ती की रफ्तार सुस्त
कुल जॉब पोस्टिंग में बढ़ोतरी के बावजूद टेक्नोलॉजी से जुड़े पदों पर भर्ती कमजोर रही। सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़ी नौकरियों में 12% की गिरावट आई। ट्रैक किए गए सभी पेशों में यह सबसे बड़ी गिरावट है। इसके अलावा, डाटा और एनालिटिक्स से जुड़ी नौकरियों में 7.2%, आईटी सिस्टम और सॉल्यूशंस में 6.1%, लॉजिस्टिक्स सपोर्ट में 9.3%, कम्युनिटी और सोशल सर्विस में 5.9%, मीडिया और कम्युनिकेशन में 4.4% की गिरावट दर्ज की गई है।  


किस क्षेत्र में कितनी मांग
 

क्षेत्र

नौकरियों में वृद्धि

बैंकिंग और फाइनेंस

52%

नर्सिंग

39.7%

डेंटल सेवाएं

36.9%

सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा

28.4%

कस्टमर सर्विस

26.2%

सफाई और स्वच्छता

23%

ब्यूटी और वेलनेस

21.9%


टेक सेक्टर में भर्ती गिरावट संकेत देती है कि विभिन्न पेशों में कर्मचारियों की मांग बदल रही है। इसके बावजूद व्यापक श्रम बाजार का प्रदर्शन अच्छा बना हुआ है। - कैलम पिकरिंग, वरिष्ठ अर्थशास्त्री, इनडीड
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed