फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Banking Knowledge: सेविंग और करंट बैंक अकाउंट में क्या होता है अंतर? यहां समझिए आसान शब्दों में

Sat, 29 Jan 2022 02:34 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 29 Jan 2022 02:34 PM IST
विज्ञापन
What is the difference between Saving and Current Account know here
सेविंग और करंट अकाउंट में क्या होता है अंतर? - फोटो : Istock

हम में से अधिकतर लोगों का बैंक खाता है। बैंक में अकाउंट ओपन करते समय, जब हम आवेदन फॉर्म को भरते हैं। उस दौरान हमसे यह पूछा जाता है कि आप अपना सेविंग अकाउंट खुलवाना चाहते हैं या करंट अकाउंट। हम में से ज्यादातर लोग सेविंग अकाउंट ही खुलवाते हैं। इसके अलावा एटीएम से जब पैसों को निकालते हैं उस दौरान भी स्क्रीन पर सेविंग, करंट और क्रेडिट बैंक अकाउंट टाइप शो होता है। ऐसे में कई बार लोग कंफ्यूज हो जाते हैं और सवाल करते हैं कि आखिर सेविंग और करंट बैंक अकाउंट में क्या अंतर होता है? अगर आपको भी इन दोनों बैंक अकाउंट टाइप के बीच का अंतर नहीं पता, तो कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बहुत ही आसान भाषा में इस बारे में बताएंगे कि सेविंग और करंट बैंक अकाउंट क्या होते हैं, और इन दोनों के बीच क्या अंतर है? आइए जानते हैं -

What is the difference between Saving and Current Account know here
सेविंग और करंट अकाउंट में क्या होता है अंतर? - फोटो : iStock

सेविंग अकाउंट

सेविंग अकाउंट को बचत खाता भी कहा जाता है। बचत खाता आम आदमी के लिए काफी लाभदायक होता है। इसमें वह अपने सेविंग के पैसों को थोड़ा-थोड़ा करके जमा कर सकता है। बचत खाते में जमा पैसों पर बैंक द्वारा ब्याज दर मिलती है।

What is the difference between Saving and Current Account know here
सेविंग और करंट अकाउंट में क्या होता है अंतर? - फोटो : Istock

करंट अकाउंट

करंट अकाउंट को चालू खाते के नाम से भी जाना जाता है। ये अकाउंट व्यापारियों के लिए होता है। इस अकाउंट में हमेशा लेन देन चलती रहती है। इसी वजह से इसको चालू खाता कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What is the difference between Saving and Current Account know here
सेविंग और करंट अकाउंट में क्या होता है अंतर? - फोटो : Istock

सेविंग और करंट अकाउंट के बीच का अंतर

सेविंग अकाउंट को आम आदमी के लिए बनाया गया है। वहीं करंट अकाउंट व्यापारियों के लिए होता है। बचत खाते में आपको बैंक से ब्याज दर मिलती है। वहीं चालू खाते में किसी भी प्रकार की ब्याज दर नहीं मिलती है।

विज्ञापन
What is the difference between Saving and Current Account know here
सेविंग और करंट अकाउंट में क्या होता है अंतर? - फोटो : Istock

सेविंग अकाउंट में आप निश्चित मात्रा में ही ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। इसमें आपको ट्रांजेक्शन लिमिट मिलती है। वहीं चालू खाते में किसी भी प्रकार की ट्रांजैक्शन लिमिट नहीं होती है। आप जितनी चाहे उतनी ट्रांजैक्शन इसमें कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed