लोग अक्सर लोन लेने से बचते हैं, लेकिन ना चाहते हुए भी कई बार अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए लोन लेने की नौबत आ ही जाती है। ऐसे में उस लोन को चुका कर उससे बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है। कई बार तो लोग एक कर्ज को चुकाने के लिए दूसरा कर्ज ले लेते हैं, और लोन के चक्रव्यू में फंसते चले जाते हैं। ऐसे में इससे बाहर आ पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी किसी तरह के कर्ज में फंसे हुए हैं तो आपको कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपके उपर कोई आर्थिक संकट न आए। दरअसल, कुछ टिप्स और ट्रिक्स को अपनाकर कर्जमुक्त हुआ जा सकता है। इसीलिए आज हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे फॉलो कर के आप अपने लोन का कुछ भार कम कर सकते हैं। तो आइए जानते क्या हैं ये टिप्स...
{"_id":"61c9a239995ade04d05ad0b2","slug":"if-you-are-drowning-in-load-of-debt-these-tips-will-help-you-to-become-debt-free","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जरूरत की बात: क्या आप भी डूब रहे हैं कर्ज में? इन टिप्स को अपना कर हो सकते हैं कर्ज मुक्त","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
जरूरत की बात: क्या आप भी डूब रहे हैं कर्ज में? इन टिप्स को अपना कर हो सकते हैं कर्ज मुक्त
Mon, 27 Dec 2021 06:10 PM IST
ज्योति मेहरा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Mon, 27 Dec 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
- अगर आप भी कर्ज के जाल में फंसे है तो ऐसे में आपको सबसे पहले छोटे कर्ज चुकाने चाहिए। जो एकमुश्त चुकाए जा सकते हैं पहले उन कर्ज को चुका देना चाहिए। वहीं अगर आपके पास एक से अधिक लोन है तो उनके लिए अलग-अलग बजट बनाएं। यदि आपके पास अचानक पैसा आता है तो तय करना चाहिए कि पहले कौन सा कर्ज चुकाया जाए।
Bank Loan restructuring
- फोटो : pixabay
- यदि आपको एक बड़ा लोन लिया हुआ है तो आप अपने लोन को रीस्ट्रक्चर भी करा सकते हैं। लोन रीस्ट्रक्चर की सुविधा कई लोन देते हैं। इस प्रक्रिया के तहत बैंक आपके क्रेडिट कार्ड की बकाया रकम को पर्सनल लोन में बदल देता है। इतना ही नहीं इसकी पेनाल्टी भी माफ कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
- आपको पता होना चाहिए कि कई लोन पर टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। जैसे यदि आप कोई होम लोन या एजुकेशन लोन लेते हैं तो, ऐसे लोन को तय अवधि से पहले नहीं चुकाना चाहिए।
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : pixabay
- इसके अलावा लोन लेते समय आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि ऐसा लोन जिसे तस समय अवधि में न चुकाने पर आप किसी कानूनी मुश्किल या किसी और जोखिम में फंस सकते हैं तो इस तरह के लोन को चुकाने के लिए आप अपनी एसेट-सोना या फिर कोई प्लॉट गिरवी रख सकते हैं।
- इसके साथ ही आप प्रॉविडेंट फंड या किसी और निवेश को समय से पहले भुना भी सकते हैं। खास ध्यान रखने वाली बात ये है कि आपको एक कर्ज चुकाने के लिए कभी भी दूसरा कर्ज नहीं लेना है।