{"_id":"6b08b858bcc8de6fc10b8468","slug":"kharif-foodgrain-production-2026-27-estimated-16-71-crore-tonnes-el-nino-shivraj-singh-chouhan-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रिम अनुमान: अल नीनो की चुनौती रही बेअसर, पांच साल के औसत से 98 लाख टन अधिक अनाज उत्पादन","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
अग्रिम अनुमान: अल नीनो की चुनौती रही बेअसर, पांच साल के औसत से 98 लाख टन अधिक अनाज उत्पादन
Fri, 27 Nov 2026 04:23 AM IST
अमन मौर्या
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अमन मौर्या
Updated Fri, 27 Nov 2026 04:23 AM IST
सार
अल नीनो और सूखे के बावजूद 2026-27 में खरीफ अनाज उत्पादन 16.71 करोड़ मीट्रिक टन रहने का अनुमान है, जो पांच साल के औसत से 97.67 लाख टन अधिक है। 2025-26 में कुल उत्पादन 37.85 करोड़ मीट्रिक टन रहा।
विज्ञापन
अलनीनो का असर
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
अल नीनो की वापसी, मानसून में देरी और कई प्रमुख राज्यों में सूखे जैसी स्थिति के बावजूद केंद्र सरकार ने कृषि वर्ष 2026-27 में खरीफ अनाज उत्पादन 16.71 करोड़ मीट्रिक टन रहने का अनुमान लगाया है। कृषि मंत्रालय की ओर से गुरूवार को जारी पहले अग्रिम अनुमान के मुताबिक, यह उत्पादन पिछले पांच वर्षों के औसत खरीफ उत्पादन से करीब 97.67 लाख मीट्रिक टन अधिक होगा।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये अनुमान जारी किए। इस दौरान उन्होंने कृषि वर्ष 2025-2026 के अंतिम उत्पादन अनुमान भी घोषित किए। उनके मुताबिक, 2025-26 में देश का कुल अनाज उत्पादन रिकॉर्ड 37.85 करोड़ मीट्रिक टन पर पहुंच गया। इस वर्ष चावल, दालों, तिलहन और कई अन्य फसलों के उत्पादन में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पूर्व के अग्रिम अनुमान के अनुसार, 2026-27 में कुल खरीफ अनाज उत्पादन 16.71 करोड़ मीट्रिक टन रहने की संभावना है।
महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना में सूखे का क्या है असर?
इस खरीफ सीजन में किसानों को मौसम से जुड़ी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इनमें अल नीनो की वापसी, मानसून का देर से पहुंचना और जून में सामान्य से 35-40 फीसदी कम बारिश शामिल हैं। मिट्टी में नमी घटने और महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना तथा आंध्र प्रदेश जैसे प्रमुख कृषि राज्यों में सूखे जैसी स्थिति का भी फसलों की बुवाई पर असर पड़ा। इससे धान, मक्का, अरहर, सोयाबीन और कपास जैसी फसलों की बुआई प्रभावित हुई। इन चुनौतियों के बावजूद सरकार को उम्मीद है कि खरीफ खाद्यान्न उत्पादन पिछले पांच वर्षों के औसत से 97.67 लाख टन अधिक रहेगा।
विज्ञापन
दालों का कितना होगा उत्पादन
सरकार ने 2026-27 में कुल खरीफ दलहन उत्पादन 71.32 लाख टन रहने का अनुमान लगाया है।
चावल उत्पादन 12.19 करोड़ मीट्रिक टन रहने की उम्मीद

| अरहर | 31.22 लाख टन |
| मूंग | 16.59 लाख टन |
| उड़द | 14.49 लाख टन |
| अन्य दालें | 9.02 लाख टन |
चावल उत्पादन 12.19 करोड़ मीट्रिक टन रहने की उम्मीद
- चावल का उत्पादन 12.19 करोड़ मीट्रिक टन रहने का अनुमान है। वहीं, कुल पोषक अनाज और मोटे अनाज का उत्पादन 3.81 करोड़ मीट्रिक टन रहने की संभावना जताई गई है।
- तिलहन का कुल उत्पादन 2.39 करोड़ टन रहने का अनुमान है। इसमें मूंगफली का उत्पादन 1.11 करोड़ टन और सोयाबीन का 1.02 करोड़ टन रहने की संभावना है। अरंडी का उत्पादन 18.97 लाख टन और तिल का 4.91 लाख टन रहने का अनुमान है।
- मोटे अनाज में मक्का का उत्पादन 2.6064 करोड़ टन रहने का अनुमान है। इसके बाद बाजरा का उत्पादन 89.43 लाख टन, ज्वार का 14.79 लाख मीट्रिक टन और रागी का 12.48 लाख टन रहने की संभावना है।
- अन्य खरीफ फसलों में गन्ने का उत्पादन 45.43 करोड़ मीट्रिक टन रहने का अनुमान है।
- कपास का उत्पादन 170 किलोग्राम की 2.48 करोड़ गांठ रहने की संभावना जताई गई है।