Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bonus ›   us trump administration proposes new tariffs 14 trading partners india china impact trade talks

एक्सप्लेनर: क्या अमेरिका के नए टैरिफ व्यापार सौदों का दबाव हैं? जानें भारत समेत 14 देशों पर असर

Fri, 27 Nov 2026 04:51 AM IST
अमन मौर्या बोनस डेस्क
बोनस डेस्क Published by: अमन मौर्या Updated Fri, 27 Nov 2026 04:51 AM IST
सार

अमेरिका ने भारत, चीन समेत 14 प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर नए आयात शुल्क लगाने का प्रस्ताव दिया है। ट्रेड एक्ट 1974 की धारा 301 के तहत प्रस्तावित ये टैरिफ अगले साल लागू हो सकते हैं। ट्रंप प्रशासन इसे अनुचित व्यापारिक नीतियों का जवाब बता रहा है, जबकि विश्लेषकों के मुताबिक इसका उद्देश्य लंबे समय तक टिकने वाला टैरिफ ढांचा तैयार करना है।

विज्ञापन
us trump administration proposes new tariffs 14 trading partners india china impact trade talks
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एडॉब स्टॉक

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने 14 प्रमुख व्यापारिक साझेदारों, जिनमें चीन, भारत, वियतनाम, सिंगापुर और यूरोपीय संघ शामिल हैं, पर नए आयात शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि की ओर से घोषित ये संभावित शुल्क अगले साल प्रभावी हो सकते हैं। कई देशों के लिए प्रस्तावित दरें सीधे चल रहे व्यापार समझौतों की बातचीत के नतीजों से जुड़ी दिखती हैं। 
विज्ञापन


 नए टैरिफ के पीछे क्या है तर्क?
वॉशिंगटन का कहना है कि यह कदम अमेरिकी विनिर्माण को नुकसान पहुंचाने वाली अनुचित व्यापार प्रथाओं और अतिरिक्त औद्योगिक क्षमता के जवाब में उठाया गया है, जिसके तहत सब्सिडी और अन्य नीतियों के जरिए अधिक उत्पादन कर अमेरिकी बाजार को प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है। इस घोषणा के लिए ट्रेड एक्ट ऑफ 1974 की धारा 301को आधार बनाया गया है, जो अनुचित व्यापार व्यवहार करने वाले देशों पर कार्रवाई की अनुमति देती है। इससे पहले अप्रैल 2025 में 'लिबरेशन डे' टैरिफ को आपातकालीन शक्ति कानून के तहत लाया गया था, जिसे फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था, उसके बाद जुलाई में जबरन श्रम से जुड़े आरोपों पर धारा 301 के तहत 80 से अधिक देशों पर शुल्क लगाए गए थे। विश्लेषकों के एक वर्ग का मानना है कि प्रशासन अदालत के फैसले के बाद भी लंबे समय तक कायम रहने वाला टैरिफ ढांचा खड़ा करना चाहता है।
विज्ञापन


व्यापार सौदों की प्रस्तावित टैरिफ दरें
देश समझौता होने पर संभावित दरें समझौता न होने पर संभावित दरें
चीन 20% तक  40% तक
वियतनाम  20% तक 35% तक
भारत 17% 25%
सिंगापुर 10% 20%

इसके अलावा चीन, बांग्लादेश, कंबोडिया, यूरोपीय संघ, भारत, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, ताइवान, थाईलैंड और वियतनाम के लिए अधिकतम शुल्क सीमा20 से 40 फीसद के बीच बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सहित अन्य देशों ने दी क्या प्रतिक्रिया?
भारत ने कहा है कि अमेरिका के साथ व्यापार संबंधी मुद्दों का समाधान जारी व्यापार वार्ताओं के जरिए किया जाना चाहिए। चीन ने ओवरकैपेसिटी के आरोप को खारिज करते हुए जवाबी कदमों का अधिकार सुरक्षित रखने की बात कही है, जबकि यूरोपीय संघ के व्यापार आयुक्त मारोस सेफकोविच ने 15 फीसद की पहले से तय सीमा का सम्मान करने की बात कहकर कड़ा विरोध जताया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अतिरिक्त टैरिफ की धमकी बातचीत में दबाव बनाने का बड़ा हथियार हो सकती है, लेकिन एकतरफा शुल्क से व्यापारिक तनाव और महंगाई का जोखिम भी बढ़ता है, साथ ही इस बात पर भी बहस है कि ये सौदे कितने संतुलित हैं। 

भारत पर क्या होगा असर 
अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, ऐसे में प्रस्तावित 17 से 25 प्रतिशत टैरिफ भारतीय निर्यातकों के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। यदि व्यापार वार्ता विफल रहती है और 25 प्रतिशत शुल्क लागू होता है, तो भारत के प्रमुख निर्यात क्षेत्रों जैसे टेक्सटाइल, फार्मास्यूटिकल्स, आईटी हार्डवेयर, रत्न-आभूषण और ऑटो कंपोनेंट्स—की अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धात्मकता प्रभावित होगी। हालांकि, भारत के लिए यह स्थिति अवसर भी लेकर आई है।


चीन पर 40 प्रतिशत तक के संभावित शुल्क के मुकाबले भारत की दरें कम हैं, जिससे 'चाइना प्लस वन' रणनीति के तहत वैश्विक कंपनियां भारत की ओर रुख कर सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत को अब आगामी द्विपक्षीय व्यापार वार्ता में अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क में रियायत देकर अपने निर्यातकों के लिए 17 प्रतिशत या उससे कम की दर सुनिश्चित करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed