{"_id":"5a7309414f1c1b4f588b60a9","slug":"expensive-and-cheaper-things-in-aam-budget-highlights-2018-see-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: मोदी सरकार के बजट में ये हुआ सस्ता, इन पर करनी होगी जेब ढीली","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
तस्वीरें: मोदी सरकार के बजट में ये हुआ सस्ता, इन पर करनी होगी जेब ढीली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के इस कार्यकाल के अंतिम आम बजट में गुरुवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। बजट में सरकार ने गरीबों पर फायदों की बौछार कर दी तो वहीं मीडिल क्लास को निराश किया है।
सरकार ने बजट में पेडल कार, पहिये वाले खिलौने, गुड़िया, खेलों में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और सिगरेट और अन्य लाइटर महंगे हुए हैं। सिगरेट सस्ती हुई या महंगी यह जानने के लिए लोग उत्सुक नजर आए।
वहीं आम लोगों की दैनिक जीवन की चीजें जिनमें रेशमी कपड़े, हीरे, कृत्रिम आभूषण, स्मार्ट घड़ियां, वियरएबल उपकरण, इंपोर्टेड फर्नीचर, गद्दे, लैंप, स्कूटर भी महंगे हुए हैं।
वहीं आम लोगों की दैनिक जीवन की चीजें जिनमें रेशमी कपड़े, हीरे, कृत्रिम आभूषण, स्मार्ट घड़ियां, वियरएबल उपकरण, इंपोर्टेड फर्नीचर, गद्दे, लैंप, स्कूटर भी महंगे हुए हैं।
इसके अलावा परफ्यूम, जूते-चप्पल, चांदी-सोना और सब्जियां भी महंगी हुई है। जेटली ने इस दौरान बताया कि सोना कारोबार पर जल्द ही नई नीति का ऐलान होगा। इससे सोने आयात और निर्यात में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं सरकार ने बजट में सस्ती हुई चीजों का भी ऐलान किया। जिनमें कॉक्लीअर इम्प्लांट, एक्सेसरीज, देश में तैयार हीरे, रेलवे टिकट (ई-टिकट) पर सर्विस टैक्स कम कर दिया गया है। काजू और सोलर टेंपर्ड ग्लास शामिल हैं। काजू पर सीमा शुल्क 5 फीसदी से घटाकर 2.5 फीसदी कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा बजट में मोदी सरकार ने फिंगर स्कैनर, माइक्रो एटीएएम, आइरिस स्कैनर और सौर बैटरी को भी सस्ता कर दिया है। सौर बैटरी पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 5 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है।