{"_id":"5a72fc944f1c1b91268b79dc","slug":"aam-budget-understand-profit-or-loss-from-union-budget-2018-see-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में आसानी से समझिए बजट से आपको होगा क्या फायदा और क्या नकुसान?","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
तस्वीरों में आसानी से समझिए बजट से आपको होगा क्या फायदा और क्या नकुसान?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Feb 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने गुरुवार को बजट 2018-2019 पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कई बड़े ऐलान किए और भविष्य की योजनाओं का भी जिक्र किया। बजट में सरकार ने समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार करने की कोशिश की है। जिनमें देश के किसान, महिलाएं, बच्चे, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और मीडिल क्लास को ध्यान में रखा गया है।
बजट में लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके मोबाइल फोन को महंगा कर दिया गया है। जिन मोबाइल फोन का 81 फीसदी हिस्सा और 84.5 फीसदी मूल्य के हिस्से का निर्माण भारत में किया जाता है, उनकी कीमतें नहीं बढ़ाई जाएंगे। जेटली ने कहा कि हमारा लक्ष्य ऐसे मोबाइल फोन में स्वदेशी हिस्सेदारी 90 फीसदी से अधिक करने का है।
जबकि कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी गई है। एलसीडी/एलईडी टीवी पर 7.5 फीसदी से 15 फीसदी और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं पर सीमा शुल्क 20 फीसदी करने की घोषणा की है जिससे टीवी महंगे हो गए हैं। यही नहीं सरकार ने Bitcoin को बैन कर दिया है।
जबकि कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी गई है। एलसीडी/एलईडी टीवी पर 7.5 फीसदी से 15 फीसदी और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं पर सीमा शुल्क 20 फीसदी करने की घोषणा की है जिससे टीवी महंगे हो गए हैं। यही नहीं सरकार ने Bitcoin को बैन कर दिया है।
बजट में सीनियर सिटीजंस को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 80डी के तहत 50 हजार का मेडिक्लेम की व्यवस्था की गई है। वहीं लांग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स पर 10 फीसदी टैक्स लगेगा। शिक्षा और स्वास्थ्य पर सरकार ने 1 फीसदी सेस बढ़ाया। यह सेस 3 के बजाय 4 फीसदी कर दिया गया है। हालांकि इससे आम लोगों के जेब पर असर पड़ेगा लेकिन यह इन क्षेत्रों के विकास में काम आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आम लोगों को सरकार ने इनकम टैक्स में कोई राहत नहीं दी। इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया। 40 हजार के डिडक्शन से केवल 290 रुपये का फायदा होगा। वहीं डिपॉजिट पर छूट 10 से बढ़ाकर 50 हजार की गई है।
विज्ञापन
सरकार ने घोषणा की है कि नए स्किल सेंटर खोले जाएंगे। जबकि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में 3 लाख करोड़ रुपए खर्च करने का टारगेट रखा है। स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने के लिए ही यह बढ़ोत्तरी की है। वहीं अनुसूचित जाति के वेलफेयर के लिए 56,619 रुपए और अनुसूचित जनजाति के लिए 39,135 रुपए खर्च किए जाएंगे।