किसी भी व्यक्ति के लिए प्रोविडेंट फंड बहुत ही मायने रखता है। यह उसके रिटायरमेंट के समय आने वाली जरूरतों को पूरा करता है, लेकिन कभी कभी अचानक ऐसे काम आ जाते हैं जब पीएफ का पैसा समय से पहले निकालना पड़ता है। कभी मेडिकल इमरजेंसी, घरेलू काम, बच्चों की पढ़ाई लिखाई और बच्चों की शादियां। ऐसे बहुत से काम होते हैं जब हमें ढेर सारे पैसों की जरूरत होती है। कोरोना काल ने तो इन जमा रुपयों की अहमियत को और बढ़ा दिया है। हजारों लोगों की नौकरी चली गई जिनकी बची भी है वो भी आधे वेतन पर काम कर रहे हैं। लॉकडाउन में लोगों ने अपने जमा किए हुए पैसों से ही अपना खर्च चलाया था। इसी को ध्यान में रखते हुए ईपीएफओ ने अपने खाता धारकों के लिए राहत दी है। अब खाताधारक एक निश्चित धनराशि निकाल सकते हैं। जिससे इमरजेंसी में पैसों की दिक्कत को खत्म किया जा सके। अगर आप भी अपना पीएफ का पैसा ऑनलाइन निकालना चाहते हैं तो यह बहुत आसान है। आइए जानें कि क्या है प्रक्रिया-
{"_id":"61ac7c8f07c8ed5a7b689615","slug":"epfo-how-to-transfer-money-from-pf-account-to-bank-account-know-the-process","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EPFO: बड़ा आसान है पीएफ अकाउंट सेे पैसों को निकालना, जानें क्या है प्रोसेस","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
EPFO: बड़ा आसान है पीएफ अकाउंट सेे पैसों को निकालना, जानें क्या है प्रोसेस
Sun, 05 Dec 2021 03:51 PM IST
राजेश मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Sun, 05 Dec 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
पीएफ से कैसे निकालें एडवांस
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफ से कैसे निकालें एडवांस
- फोटो : pixabay
पीएफ से कैसे निकालें एडवांस
- सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर विजिट करें।
- अपना UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालें।
- उसके बाद I Want To Apply For में जाएं।
पीएफ से कैसे निकालें एडवांस
- फोटो : pixabay
- यहां आपको full EPF Settlement, EPF Part Withdrawal (loan/advance) या pension withdrawal का ऑप्शन दिखाई देगा।
- आपको पैसा एडवांस निकालना है तो एडवांस पर क्लिक करें।
- अब एक नया फॉर्म खुलकर आएगा जिसको ध्यान से भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफ से कैसे निकालें एडवांस
- फोटो : pixabay
- इसके बाद आपका पीएफ का पैसा 5 से 10 दिनों के अंदर आपके बैंक अकाउंट में भेज दिया जाएगा।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी यह जानकारी sms के जरिए भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
पीएफ से कैसे निकालें एडवांस
- फोटो : pixabay
पीएफ निकलने से पहले जानें जरूरी बातें
- ऑनलाइन पैसा निकालने के लिए आपका आधार कार्ड से पीएफ अकाउंट लिंक होना चाहिए।
- खाताधारक का UAN नंबर एक्टिवेट होना चाहिए।
- आधार से UAN नंबर लिंक होना चाहिए।
- UAN नंबर के साथ बैंक डिटेल और आईएफएससी कोड भी लिंक होना चाहिए।
- EPFO ने भी सही बैंक डिटेल भरने को कहा है।