अपना घर खरीदना हर किसी का सपना होता है। सब यही चाहते हैं की उनके पास खुद की छत हो जिसके नीचे वो अपने परिवार के साथ हंसी खुशी रह सकें। बढ़ती महंगाई और कम आमदनी के कारण यह भी एक मुश्किल काम हो चुका है। सरकार भी उन लोगों को घर देने का प्रयास करती है जिनकी कमाई बहुत कम होती है और वो अपना घर नहीं लें सकते हैं, लेकिन यह भी पर्याप्त नहीं होता है। अगर आप अपना घर लेने की योजना बना रहे हैं तो बैंक ऑफ बड़ौदा आपके लिए मौका लाया है। बैंक सस्ते दरों पर घर खरीदने वालों को घर बेच रहा है। यह उन लोगों की प्रॉपर्टी है जिन्होंने घर लोन लेकर बनाया था लेकिन किसी कारणवश लोन नहीं चुका पाएं। ऐसी प्रॉपर्टी को बैंक कब्जे में लेकर उन्हें बेच रहा है और उससे अपने लोन की भरपाई करेगा। आइए जानें क्या है प्रोसेस और कैसे मिलेगा सस्ता घर-
{"_id":"61ab5859f6c1ba43c66f946f","slug":"bank-of-baroda-is-giving-low-cost-house-know-full-detail-about-this-scheme","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BOB Home sell: बैंक ऑफ बड़ौदा दे रहा है सस्ते दामों पर घर, जानें खरीदने का प्रोसेस","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
BOB Home sell: बैंक ऑफ बड़ौदा दे रहा है सस्ते दामों पर घर, जानें खरीदने का प्रोसेस
Sat, 04 Dec 2021 06:10 PM IST
राजेश मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Sat, 04 Dec 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
बैंक ऑफ़ बड़ौदा दे रहा है सस्ते घर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक ऑफ़ बड़ौदा दे रहा है सस्ते घर
- फोटो : Pixabay
कब होगी नीलामी
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी साझा की है की 8 दिसंबर 2021 को एक मेगा ऑक्शन किया जाएगा। नीलामी में कमर्शियल और आवासीय प्रॉपर्टी की बिक्री की जाएगी। ग्राहक उचित मूल्य पर अपने मनपसंद घर या दुकान को खरीद सकते हैं।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा दे रहा है सस्ते घर
- फोटो : iStock
कैसे होगा पंजीकरण
- अगर आप बैंक से प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो आपको e Bkray के पोर्टल ibapi.in पर अपना पंजीकरण करवाना होगा।
- इस पोर्टल पर आपको पंजीकरण के लिए बिडर्स रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपसे मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पूछा जायेगा जिससे आपका पंजीकरण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक ऑफ़ बड़ौदा दे रहा है सस्ते घर
- फोटो : pixabay
KYC के लिए जरुरी दस्तावेज
वेबसाइट पर जाकर पता लगाया जा सकता है की नीलामी में कौन से दस्तावेजों की जरूरत होगी। मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। उसके बाद ई नीलामी सर्विस प्रोवाइडर द्वारा आपके KYC को वेरिफाई किया जाएगा। इस प्रक्रिया में 2 से 3 दिन तक का समय लग सकता है। अधिक जानकारी के लिए www.bankofbaroda.in पर विजिट कर सकते हैं।