फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EPFO E Nomination Process: कर्मचारी जल्द निपटा लें अपना ये काम, वरना नहीं मिलेगा 7 लाख रुपये तक का लाभ

Sun, 26 Dec 2021 03:40 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 26 Dec 2021 03:40 PM IST
विज्ञापन
EPFO E Nomination Process How to Add nominee in EPF account online know the complete process
EPFO E Nomination Process - फोटो : pixabay

भारत में काम करने वाले करोड़ों कर्मचारियों का ईपीएफ अकाउंट है। हर महीने उनकी सैलरी का कुछ अंश कटकर उनके पीएफ खाते में जुड़ता रहता है। प्रोविडेंट फंड की शुरुआत कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए की गई थी। इसी कड़ी में पीएफ खाताधारकों के लिए एक जरूरी सूचना है। पीएफ खाताधारकों को 31 दिसंबर से पहले उनके पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने को अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर आपको ईपीएफओ से मिलने वाला 7 लाख रुपये तक का लाभ नहीं मिल पाएगा। पीएफ खाते के साथ नॉमिनी को एड नहीं करने पर आपको कई तरह की दिकक्तों का सामना भी करना पड़ सकता है।  ऐसे में आपको ये जरूरी काम जल्द से जल्द 31 दिसंबर से पहले करा लेना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में विस्तार से, जिसे फॉलो करके आप अपने पीएफ खाते से नॉमिनी को एड कर सकते हैं। 

EPFO E Nomination Process How to Add nominee in EPF account online know the complete process
EPFO E Nomination Process - फोटो : Istock

पीएफ खाताधारकों के साथ कोई दुर्घटना या अनहोनी होने की स्थिति में उनके द्वारा तय किए गए नॉमिनी को बीमा कवर और पेंशन के लाभ मिलते हैं। ऐसे में ईपीएफओ की इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए आपको जल्द से जल्द नॉमिनी को अपने खाते में जुड़वा लेना चाहिए। ये काम आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस प्रोसेस के बारे में -

EPFO E Nomination Process How to Add nominee in EPF account online know the complete process
EPFO E Nomination Process - फोटो : Istock
  • खाते में नॉमिनी को एड करने के लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • उसके बाद अपने यूएएन और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO E Nomination Process How to Add nominee in EPF account online know the complete process
EPFO E Nomination Process - फोटो : Istock
  • नए पेज पर आपको मैनेज के सेक्शन पर जाना है। वहां आपको ई-नॉमिनेशन का विकल्प मिलेगा।
  • नेक्स्ट स्टेप पर आपको नॉमिनी की डिटेल्स को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • नॉमिनी को पीएफ खाते में एड करने के लिए Add New के विकल्प का चयन करें। 
विज्ञापन
EPFO E Nomination Process How to Add nominee in EPF account online know the complete process
EPFO E Nomination Process - फोटो : पीटीआई
  • अब आपको सेव फैमिली डिटेल्स के ऑप्शन का चयन करना है।
  • इसके बाद आपके पीएफ खाते में सफलतापूर्वक नॉमिनी को एड कर लिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed