फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India Post Payment Bank: 1 जनवरी से बदल जाएगा इस बैंक से जुड़ा जरूरी नियम, जानिए क्या होगा आपकी जेब पर असर

Sun, 26 Dec 2021 10:24 AM IST
आशिकी पटेल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 26 Dec 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
You will pay more charge for depositing and withdrawing money in India Post Payments Bank from 1 jan 2022
1 जनवरी से बदल जाएगा इस बैंक से जुड़ा जरूरी नियम - फोटो : Istock

दिसंबर यानी साल का आखिरी महीना चल रहा है। कुछ ही दिनों बाद साल 2021 की विदाई हो जाएगी और 1 जनवरी से नए साल का उदय हो जाएगा। नया साल अपने साथ ढेर सारे बदलाव लेकर आएगा, जिनका असर हमारी जिंदगी पर पड़ने वाला है। अगर आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के ग्राहक हैं तो आपको भी इस बदलाव का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि नए साल में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के ग्राहकों को झटका लगने वाला है। 1 जनवरी 2022 से इस बैंक के खाताधारक को एक लिमिट से अधिक कैश निकालने और डिपॉजिट करने पर चार्ज देना होगा। ये नियम 1 जनवरी से ही लागू हो जाएगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार बेसिक सेविंग्स अकाउंट से हर महीने चार बार कैश निकालना फ्री है। लेकिन इसके बाद हर निकासी पर ग्राहकों को कम से कम 25 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में... 

You will pay more charge for depositing and withdrawing money in India Post Payments Bank from 1 jan 2022
1 जनवरी से बदल जाएगा इस बैंक से जुड़ा जरूरी नियम - फोटो : Istock
क्या हुए बदलाव ?
  • इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने बताया कि लिमिट से ज्यादा डिपॉजिट करने पर ग्राहकों को एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा। मतलब नए नियम के मुताबिक सेविंग और करंट अकाउंट में महीने में 10,000 रुपये जमा करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। 
You will pay more charge for depositing and withdrawing money in India Post Payments Bank from 1 jan 2022
1 जनवरी से बदल जाएगा इस बैंक से जुड़ा जरूरी नियम - फोटो : iStock
  • इसके अलावा बेसिक सेविंग अकाउंट के अलावा दूसरे सेविंग अकाउंट और करंट अकाउंट से हर महीने 25,000 रुपये निकालने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। हालांकि फ्री लिमिट के बाद पैसे निकालने पर हर बार कम से कम 25 रुपये चार्ज देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
You will pay more charge for depositing and withdrawing money in India Post Payments Bank from 1 jan 2022
1 जनवरी से बदल जाएगा इस बैंक से जुड़ा जरूरी नियम - फोटो : iStock
  • इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक ये सभी नियम 1 जनवरी 2022 से लागू हो जाएंगे। 
विज्ञापन
You will pay more charge for depositing and withdrawing money in India Post Payments Bank from 1 jan 2022
1 जनवरी से बदल जाएगा इस बैंक से जुड़ा जरूरी नियम - फोटो : Istock
  • मतलब ये है कि 1 जनवरी से ग्राहकों को ज्यादा चार्ज देना पड़ेगा। इसे GST/CESS अलग से लगाया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed