फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget 2022: क्या होती है डिजिटल करेंसी, कैसे करती है ये ब्लॉकचेन सिस्टम पर काम? आसान शब्दों में समझें सबकुछ

Tue, 01 Feb 2022 06:34 PM IST
ज्योति मेहरा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 01 Feb 2022 06:34 PM IST
विज्ञापन
Digital Currency What is a digital currency how does it work on the blockchain system
क्या होती है डिजिटल करेंसी, कैसे करती है ये काम? - फोटो : i stock

एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2022 पेश किया है। इस दौरान कई बड़े बदलाव के एलान किए गए हैं। इनमें से ही एक डिजिटल करेंसी को लेकर भी बड़ी घोषणा की गई है। दरअसल, सरकार ने देश में डिजिटल करेंसी लॉन्च करने की बात कही है। जाहिर है इसके चलते मार्केट में हलचल मची हुई है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने संसद में कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की तरफ से इस साल देश में डिजिटल करेंसी लॉन्च की जाएगी। ऐसे में कई लोग हैं जो डिजिटल करेंसी और ब्लॉकचेन को समझ नहीं पा रहे हैं। ये एक ब्लॉकचेन आधारित करेंसी होगी। 2022-23 के शुरुआत में इस डिजिटल करेंसी के जारी होने के बारे में कहा गया है। अब लोगों के मन में सवाल ये आ रहा है कि आखिर ये ब्लॉकचेन है क्या? ये कैसे काम करती है, इससे आम लोगों को पर क्या असर होगा? तो आइए इन सावालों का जवाब जानते हैं।  

Digital Currency What is a digital currency how does it work on the blockchain system
क्या होती है डिजिटल करेंसी, कैसे करती है ये काम? - फोटो : Pixabay

क्या है डिजिटल करेंसी? 

जल्द ही भारत में डिजिटल करेंसी को लॉन्च किया जाएगा, जो ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित होती है। इस करेंसी को भारत में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) का नाम दिया गया है। इसे आरबीआई द्वारा जारी किया जाएगा। खास बात तो ये है कि इसे आप सॉवरेन करेंसी में बदल सकते हैं। दरअसल, डिजिटल करेंसी दो तरह की होती है। पहला, 'रिटेल डिजिटल करेंसी', इसे आम लोग और कंपनियों के लिए जारी किया जाता है। वहीं दूसरा, 'होलसेल डिजिटल करेंसी' इसे वित्तीय संस्थाओं द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।

Digital Currency What is a digital currency how does it work on the blockchain system
क्या होती है डिजिटल करेंसी, कैसे करती है ये काम? - फोटो : i stock

ब्लॉकचेन क्या है? 

आसान शब्दों में समझा जाए, तो ब्लॉकचेन दो शब्दों से मिलकर बना है। 'ब्लॉक' और 'चेन', ब्लॉक का मतलब यहां पर ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी में कई डाटा ब्लॉक्स से है। इन ब्लॉक्स में डाटा रखा जाता है। इन अलग अलग ब्लॉक्स में करेंसी यानी डाटा होते हैं। यहां अलग-अलग बॉक्स में करेंसी के होने से डाटा की एक लंबी चेन बन जाती है। वहीं जब कोई नया डाटा आता है उसे भी एक नए ब्लॉक में रिकॉर्ड कर दिया जाता है। साथ ही जब कोई ब्लॉक डाटा से भर जाता है, तो उसे पिछले ब्लॉक से जोड़ दिया जाता है। इसी तरह ब्लॉक्स एक-दूसरे से जुड़ते जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Digital Currency What is a digital currency how does it work on the blockchain system
क्या होती है डिजिटल करेंसी, कैसे करती है ये काम? - फोटो : i stock

ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी कैसे करती है काम 

ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी डाटा ब्लॉक पर काम करती है, जिसमें हर ब्लॉक एन्क्रिप्टेड होते हैं और एक-दूसरे से इलेक्ट्रॉनिक रूप से जुड़े होते हैं। ये एक तरह से एक्सचेंज प्रोसेस में काम करती है। इससे असेट्स के मूवमेंट की जानकारी भी मिलती है, कि वो कब और कहां पहुंचा या इस वक्त वो किसके पास है।

विज्ञापन
Digital Currency What is a digital currency how does it work on the blockchain system
क्या होती है डिजिटल करेंसी, कैसे करती है ये काम? - फोटो : i stock

दरअसल, ब्लॉक्स ट्रांजैक्शन के सीक्वेंस और सही समय को कन्फर्म करते हैं और ये आपस में एक-दूसरे से ऐसे जुड़ जाते हैं कि इनके बीच किसी और ब्लॉक को एंटर नहीं किया जा सकता। ये इसकी सिक्योरिटी को मजबूत बनाता है। हर एडिशनल ब्लॉकचेन पूरे ब्लॉकचेन के साथ पहले के ब्लॉक्स के वेरिफिकेशन को और मजबूत बनाता है। इसके अलावा आपको पता होना चाहिए कि ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी से केवल करेंसी का ही निर्माण नहीं होता। ये किसी भी डिजिटल चीज का रिकॉर्ड रख सकते हैं। ये बिल्कुल एक डिजिटल लेजर की तरह है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed