बढ़ते डिजिटलाइजेशन के चलते आजकल क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बढ़ गया है। क्रेडिट कार्ड बहुत काम की चीज है। इसकी मदद से आप पैसे न होने पर भी अपनी जरूरतें पूरी कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड से आपको काफी फायदे मिलते हैं। अलग-अलग बैंक अपने ग्राहकों को आकर्षक ऑफर देते हैं, जिससे आप एक निश्चित सीमा तक शॉपिंग या अन्य बिलों का पेमेंट कर सकते हैं। यदि आप सही समय पर क्रेडिट कार्ड का बिल जमा कर देते हैं, तो आपका क्रेडिट स्कोर भी सही रहता है। साथ ही ये आपको बैंक से लोन लेने में भी मदद करता है। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं, तो आपको कुछ बातों पर खास ध्यान रखना चाहिए। बैंक किसी भी क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन को स्वीकार करने से पहले कई बातों पर ध्यान देते हैं। इसके बाद ही वो आपका आवेदन स्वीकार या अस्वीकार करते हैं। तो आइए जानते हैं कि ये क्या है....
{"_id":"61f8e14746c39f313f0c2a91","slug":"credit-card-application-keep-these-things-in-mind-while-applying-for-a-credit-card","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Credit Card: बनवाने जा रहे हैं क्रेडिट कार्ड, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना रद्द हो जाएगा आवेदन","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Credit Card: बनवाने जा रहे हैं क्रेडिट कार्ड, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना रद्द हो जाएगा आवेदन
Tue, 01 Feb 2022 04:17 PM IST
ज्योति मेहरा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 01 Feb 2022 04:17 PM IST
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : Pixabay
सैलरी कम होना
- क्रेडिट कार्ड जारी करने से पहले बैंक आपकी रीपेमेंट कैपेसिटी को भी देखता है। इसके लिए बैंक आपसे फॉर्म 16 या सैलरी स्लिप की मांग कर सकता है। ये जरूरी है कि आपकी वार्षिक आमदानी बैंक द्वारा तय किए गए दायरे में होनी चाहिए।
क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : Pixabay
खराब क्रेडिट स्कोर
- अगर आपका पिछला क्रेडिट स्कोर खराब है तो इससे भी आपका क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन भी रिजेक्ट हो सकता है। आपने अपना कोई लोन डिफॉल्ट किया हो या ईएमआई देर से चुकाया हो तो आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : iStock
जल्दी-जल्दी नौकरी बदलना
- अगर आप बहुत जल्दी-जल्दी नौकरी बदलते हैं, तो इसे अस्थिर करियर का संकेत माना जाता है। ये आपके क्रेडिट कार्ड आवेदन के लिए सही नहीं है। ऐसे में बैंकों के लिए क्रेडिट कार्ड देना थोड़ा रिस्की होता है।
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : iStock
अधिक लिमिट
- यदि आप पहली बार कार्ड ले रहे हैं तो ज्यादा लिमिट का चक्कर आपके लिए बेकार साबित हो सकता है। पहली बार बेसिक, बिना कोई सालाना फीस वाले क्रेडिट कार्ड ही आपके लिए सही रहेगा।
बहुत अधिक अप्लाई करना
- बैंक या नॉन‑बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन (एनबीएफसी) आवेदक की क्रेडिट हिस्ट्री चेक करते हैं। कई बैंकों में कई कार्ड के लिए अप्लाई करना भी आपके आवेदन को रिजेक्ट करवा सकता है।