{"_id":"5df897f98ebc3e880968f0df","slug":"colorful-bangles-business-in-jammu-and-kashmir-from-firozabad-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीर की वादियों में खनकती हैं सुहागनगरी की रंग-बिरंगी चूड़ियां","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
कश्मीर की वादियों में खनकती हैं सुहागनगरी की रंग-बिरंगी चूड़ियां
Wed, 18 Dec 2019 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
दुकान में सजी रंग बिरंगी चूड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहागनगरी (फिरोजाबाद) की रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां जम्मू-कश्मीर में भी खनकती हैं। फिरोजाबाद से जम्मू-कश्मीर में चूड़ियों का काफी माल जाता है। चूड़ी व्यापारी इस बात से खुश हैं कि वादियों में फिरोजाबाद की चूड़ियों की खनक भी सुनाई देती है।
कारीगर द्वारा डिजाइन की गईं चूड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद की चूड़ियां देश के कोने-कोने में जाती हैं। तकरीबन सभी राज्यों में यहां के कारोबारियों की ब्रांच (दुकान या शोरूम) हैं। कश्मीर और श्रीनगर में यहां से चूड़ी जाती है। व्यापारियों का कहना है कि जम्मू क्षेत्र में कठुआ, सोपोर, उधमपुर आदि क्षेत्र में चूड़ी का काफी माल जाता है।
दुकान पर सजी रंग-बिरंगी चूड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर और श्रीनगर के लोग जम्मू से ही कांच की चूड़ियां ले जाते हैं। जम्मू में चूड़ी का बड़ा कारोबार होता है। जम्मू से चूड़ी के व्यापारी भी यहां आते हैं। ट्रांसपोर्ट से यहां से जम्मू तक चूड़ियां जाती हैं। विगत माह अनुच्छेद 370 हटने से भविष्य में कश्मीर में भी चूड़ी की ब्रांच खोलने का रास्ता खुला है और श्रीनगर, कश्मीर में सीधे चूड़ी का कारोबार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
bangels
अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब कश्मीर में चूड़ियों की ब्रांच खोलने की तैयारी में कारोबारी जुटे हैं। चूड़ी व्यापारी आनंद अग्रवाल का कहना है कि चूड़ी व्यापारी पूरे देश में कांच की चूड़ियों का व्यापार करते हैं। कश्मीर में भी चूड़ी की ब्रांच खोली जा सकती है।
विज्ञापन
dal lake
- फोटो : BASIT ZARGAR
कारखाना संचालक अजय सिंघल का कहना है कि अन्य राज्यों की तरह कश्मीर में भी चूड़ियों का व्यापार करने के अवसर से कांच उद्योग को भी लाभ मिलता है।