फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज से बदल गए ATM, पेंशन, रेलवे, गैस सिलिंडर सहित ये सात नियम, जान लें वरना हो जाएगी दिक्कत

Fri, 01 May 2020 11:43 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 01 May 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
changes from may 2020 including ATM railway airlines pension saving account
सांकेतिक तस्वीर

एक मई 2020 यानी आज से भारत में कई बड़े बदलाव हुए हैं। इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। इन नए नियमों से जहां एक ओर आपको राहत मिलेगी, वहीं अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इनमें पेंशन, एटीएम, रेलवे, एयरलाइंस, गैस सिलिंडर, बचत खातों पर ब्याज और डिजिटल वॉलेट शामिल है। आइए जानते हैं इन महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में। 


 

changes from may 2020 including ATM railway airlines pension saving account
सांकेतिक तस्वीर

मई से मिलेगी पूरी पेंशन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने हाल ही में रिटायरमेंट के 15 वर्ष बाद पूरी पेंशन राशि के भुगतान का प्रावधान फिर से शुरू कर दिया था। इसके तहत अब मई से पूरी पेंशन मिलने लगेगी। इस विकल्प को चुनने वाले लोगों को पूरी पेंशन कुछ समय बाद बहाली के रूप में मिलती है। मालूम हो कि साल 2009 में इस नियम को वापस ले लिया गया था। इसके तहत देश के 6.5 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को फायदा होगा।

changes from may 2020 including ATM railway airlines pension saving account
सांकेतिक तस्वीर

ATM से जुड़ा ये नियम भी बदला
देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा लॉकडाउन घोषित किया गया है। ज्यादा सावधानी के लिए अब एटीएम के लिए भी नई व्यवस्था तय होने जा रही है। प्रत्येक व्यक्ति द्वारा एटीएम के इस्तेमाल के बाद उसे साफ किया जाएगा। यह व्यवस्था गाजि़याबाद और चेन्नई में शुरू हो गई है और सख्ती से इस नियम का पालन हो रहा है। हॉटस्पॉट में अब नगर निगम दिन में दो बार सैनिटाइजेशन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
changes from may 2020 including ATM railway airlines pension saving account
रेलवे टिकट काउंटर - फोटो : सोशल मीडिया

4 घंटे पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन
देश में लॉकडाउन की वजह से रेलवे सेवाएं बंद हैं। लेकिन भविष्य में रेल सेवाओं के लिए एक नया नियम लागू हुआ है। इनमें से कुछ नियम 1 मई से प्रभावी होने जा रहे है, जिसके मुताबिक, अब यात्री चार्ट निकल जाने के चार घंटे पहले तक बोर्डिंग स्टेशन को बदल सकेंगे। जबकि पहले यात्री अपने बोर्डिंग स्टेशन को यात्रा की तारीख से 24 घंटे पहले ही बदल पाते थे। 

वहीं अगर यात्री बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव करने के बाद भी यात्रा नहीं करते और टिकट कैंसिल कर देते हैं, तो ऐसे में उन्हें कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
changes from may 2020 including ATM railway airlines pension saving account

लॉकडाउन के बीच आज आम जनता के लिए राहत भरी खबर आई है। आज से 19 किलोग्राम और 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर के दाम सस्ते हो गए हैं। तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। 

इतना सस्ता हुआ गैर-सब्सिडी वाला सिलिंडर
दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 162.50 रुपये सस्ता हो गया है। इसके बाद इसकी कीमत 581.50 रुपये हो गई है, जो पहले 744 रुपये थी। कोलकाता में इसका दाम 774.50 रुपये से घटकर 584.50 रुपये हो गया है, मुंबई में यह 714.50 रुपये से कम होकर 579 रुपये हो गया है। वहीं चेन्नई में यह पहले 761.50 रुपये का था, जो आज से 569.50 रुपये का हो गया है। 

यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: इस महीने 13 दिन नहीं कर सकेंगे बैंक का कोई भी काम, नोट कर लें तारीख


इतना सस्ता हुआ 19 किलोग्राम वाला सिलिंडर
दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला सिलिंडर 256 रुपये सस्ता हो गया है। इसके बाद इसकी कीमत 1029.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1285.50 रुपये थी। कोलकाता में इसका दाम 1348.50 रुपये से घटकर 1086 रुपये हो गया है, मुंबई में यह 1234.50 रुपये से कम होकर 978 रुपये हो गया है। वहीं चेन्नई में यह पहले 1402 रुपये का था, जो आज से 1144.50 रुपये का हो गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed