फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Bank Holiday in May 2020 banks to be closed for total 13 days

मई में हर राज्य में औसतन 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें अवकाश की सूची

Fri, 01 May 2020 09:58 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 01 May 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
Bank Holiday in May 2020 banks to be closed for total 13 days
BANK HOLIDAY - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। हालांकि इस बीच आवश्यक सेवाओं के प्रतिष्ठान खुले हुए हैं। बैंक भी इन्हीं आवश्यक सेवाओं में शामिल हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक मई माह में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए छह अवकाश निर्धारित किए गए हैं। यह सभी अवकाश क्रमश: एक, सात, आठ, 21, 22 और 25 मई को हैं।

विज्ञापन


यदि इन अवकाशों में मई के शनिवार और रविवार भी जोड़ दिए जाएं तो इन छुट्टियों की संख्या 13 हो जाती है। इसलिए अगर आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
विज्ञापन


आइए जानते हैं मई में किस दिन बैंक बंद रहेंगे:
विज्ञापन
विज्ञापन
तारीख  राज्य अवसर
1 मई 2020 बेलापुर, बंगलूरू, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, तिरुवनंतपुरम मई दिवस, महाराष्ट्र दिवस
3 मई 2020 सभी राज्य रविवार
7 मई 2020 रांची, शिमला, श्रीनगर बुद्ध पूर्णिमा
8 मई 2020 कोलकाता रबीन्द्रनाथ टैगोर जी का जन्मदिन
9 मई 2020 सभी राज्य दूसरा शनिवार
10 मई 2020 सभी राज्य रविवार
17 मई 2020 सभी राज्य रविवार
21 मई 2020 जम्मू, श्रीनगर शब-ए-कादर
22 मई 2020 जम्मू, श्रीनगर जुम्मत-उल-विदा
23 मई 2020 सभी राज्य चौथा शनिवार
24 मई 2020 सभी राज्य रविवार
25 मई 2020 कोच्चि और तिरुवनंतपुरम के अतिरिक्त 
सभी राज्य
ईद उल-फित्र
31 मई 2020 सभी राज्य रविवार
 

यह भी पढें: आज से बदल गए ATM, पेंशन, रेलवे, गैस सिलिंडर सहित ये सात नियम, जान लें वरना हो जाएगी दिक्कत


मालूम हो कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन जारी है। इसकी वजह से बैंकों में बहुत कम कर्मचारी काम कर रहे हैं। कई निजी बैंकों ने तो अपने कामकाज की अवधि में बदलाव भी किया है। 

इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ) की वेबसाइट से मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed