हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स बड़ी बिकवाली के बाद 555.95 अंक गिरकर 81,159.68 अंक पर बंद हुआ। इस बीच रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से संभलकर डॉलर के मुकाबले 88.68 (अनंतिम) पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) पर यूनिक निवेशकों की संख्या 23 सितंबर को 12 करोड़ के पार चली गई। आयकर विभाग ने ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समयसीमा एक माह तक बढ़ाने का फैसला किया है। आइए बिजनेस राउंडअप में इन खबरों पर विस्तार से एक नजर डालें।
Business Roundup: शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन फिसला व जीएसटी पर बोले पीएम, सीबीडीटी से क्या अपडेट यहां जानें
अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Thu, 25 Sep 2025 09:10 PM IST
सार
Business Roundup: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। इस बीच रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से संभलकर डॉलर के मुकाबले 88.68 (अनंतिम) पर बंद हुआ। वहीं एनएसई पर यूनिक निवेशकों की संख्या 23 सितंबर को 12 करोड़ के पार चली गई। बिजनेस राउंडअप में पढ़ें कारोबार जगत की खबरें एक ही जगह पर, एक ही क्लिक में।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन