Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Where does rich global investors put their money, Know all about their priorities

दुनिया के अमीर निवेशक कहां लगा रहे पैसा?: हेज फंड, निजी इक्विटी और इंफ्रा में बढ़ा निवेश, जानिए बचाव कहां

Sat, 14 Nov 2026 04:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 14 Nov 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
सार
  • एशिया-प्रशांत क्षेत्र में उसके प्राइवेट वेल्थ के वैकल्पिक निवेश में पिछले 12 महीनों के दौरान 40% की बढ़ोतरी हुई है।
  • फैमिली ऑफिस की ओर से वैकल्पिक निवेश का हिस्सा बढ़ाने की योजना में तेज उछाल आया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
loader
Where does rich global investors put their money, Know all about their priorities
दुनिया के अमीर निवेशकों का ध्यान किधर है? - फोटो : amarujala.com

विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर निवेशक अब शेयर और बॉन्ड जैसे पारंपरिक विकल्पों के अलावा हेज फंड, प्राइवेट इक्विटी और इंफ्रास्ट्रक्चर में भी तेजी से पैसा लगा रहे हैं। बाजार में उतार-चढ़ाव, महंगाई की चिंता और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच वे अपने निवेश का जोखिम बांटना चाहते हैं। एशिया के अरबपतियों से लेकर दुनिया भर के फैमिली ऑफिस तक, वैकल्पिक निवेश उनके पोर्टफोलियो में बड़ी जगह बना रहा है।



जेपी मॉर्गन एसेट मैनेजमेंट के मुताबिक, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में उसके प्राइवेट वेल्थ के वैकल्पिक निवेश में पिछले 12 महीनों के दौरान 40% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के क्षेत्रीय सीईओ डैन वॉटकिन्स ने सिंगापुर में एक मीडिया समिट में कहा कि बेहद अमीर और अमीर निवेशकों के बीच वैकल्पिक निवेश की मांग तेजी से बढ़ रही है। 


लॉम्बार्ड ओडियर के एशिया के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर जॉन वुड्स के मुताबिक, जिन फैमिली ऑफिस से उनकी बातचीत होती है, उनमें वैकल्पिक निवेश का हिस्सा बढ़ाने की योजना में तेज उछाल आया है।

बीएनवाई वेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगल फैमिली ऑफिस के पोर्टफोलियो में वैकल्पिक निवेश की हिस्सेदारी 60% हो गई है। यह पहली बार है, जब इसने पारंपरिक निवेश को पीछे छोड़ा है। शेयर और बॉन्ड जैसे पारंपरिक विकल्पों की हिस्सेदारी 41% रही।

निवेशक अब ऐसे विकल्प चाहते हैं, जिनसे पोर्टफोलियो में विविधता आए, नियमित कमाई हो और शेयर बाजार में सूचीबद्ध नहीं होने वाली कंपनियों व संपत्तियों में निवेश का मौका मिले। शेयरों का महंगा वैल्यूएशन, कर्ज बाजार में कम होता अतिरिक्त रिटर्न और शेयर-बॉन्ड की कीमतों में बढ़ता तालमेल भी इस बदलाव की वजह है।

हेज फंड में क्यों बढ़ रही दिलचस्पी?

बाजार में तेज उतार-चढ़ाव के बीच हेज फंड अमीर निवेशकों का पसंदीदा विकल्प बन रहे हैं। इसकी वजह यह है कि इनकी कई रणनीतियां शेयर बाजार की तेजी पर निर्भर नहीं होतीं। सिटी वेल्थ के पोर्टफोलियो कंस्ट्रक्शन और एनालिटिक्स प्रमुख ओलाओलु अगांगा के मुताबिक, हाल में योग्य निवेशकों के बीच हेज फंड को लेकर सबसे ज्यादा दिलचस्पी देखी गई है। 

निवेशक ऐसे रिटर्न चाहते हैं, जो शेयर बाजार की दिशा से बहुत ज्यादा प्रभावित न हों। प्राइवेट क्रेडिट में भी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। इसमें निवेश के बदले तय शर्तों के अनुसार ब्याज या नियमित आय मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed